पीएम मोदी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि. (फाइल फोटो)
Baba Saheb Bhimrao Ambedkar jayanti: सामाजिक सुधारक और दलित आंदोलन के प्रणेता और संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) की आज जयंती है. इस मौके पर पूरे देश में बाबा साहब को याद किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है. उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं.”
बता दें कि हर साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है. यह दिन भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक सुधारक और दलित आंदोलन के प्रणेता डॉ. भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) के जन्मदिन को चिह्नित करता है. इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम, रैलियां और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की समानता, शिक्षा, और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया जाता है.
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…
Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…