दुनिया

America On G20 Summit: “जी-20 समिट का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा” अमेरिका ने की तारीफ, नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र पर कही ये बात…

भारत की अध्यक्षता में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के सफलतापूर्वक समापन को लेकर पूरे विश्व से सराहना मिल रही है. इसी कड़ी में अमेरिका ने भी भारत की तारीफ की है. अमेरिका ने जी-20 समिट को पूरी तरह से सफल आयोजन करार दिया है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि ” हम पूरी तरह से मानते हैं कि भारत के नेतृत्व में जी-20 का आयोजन बहुत ही शानदार रहा.”

अमेरिका ने की जी-20 के सफल आयोजन की तारीफ

विदेशी मीडिया को संबोधित करते हुए मैथ्यू मिलर ने कहा कि जी-20 एक बड़ा संगठन है. जिसमें 20 देश सदस्य हैं. मैथ्यू मिलर से जब पूछा गया कि क्या भारत में आयोजित हुए जी-20 समिट को सफल मानते हैं? इसपर मिलर ने जवाब दिया कि ” हम पूरी तरह से मानते हैं कि भारत के लिए यह एक बड़ी सफलता थी. जी-20 समिट को भारत ने बहुत शानदार तरीके आयोजित किया.

नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को सराहा

जब मैथ्यू मिलर से नई दिल्ली लीडर्स की घोषणा से रूस की गैर मैजूदगी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘ ऐसे सदस्य हैं जिनके पास तमाम तरह के विचार हैं. हम इसे मानते हैं कि संगठन ने एक घोषणा पत्र जारी किया. जिसमें देशों की क्षेत्रीय अखंडता और सम्मान करने का सभी से आह्वान किया गया है. उन्होंने कहा कि उन सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए. यूक्रेन पर रूस के हमले के मूल में यही है.

यह भी पढ़ें- G20 घोषणा पत्र पर अमेरिका-रूस की रजामंदी, लेकिन यूक्रेन को क्यों रास नहीं आया ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’?

यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र किया गया

बता दें कि जी-20 समिट में सभी देशों की सहमति से नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र में यूक्रेन युद्ध के बारे में जिक्र किया गया है. जिसमें ‘ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल या फिर उसकी धमकी को अस्वीकार्य के रूप में उल्लेखित किया गया है.’ घोषणा पत्र में बिना रूस का नाम लिए कहा गया है कि सभी राज्यों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के रास्ते पर चलना चाहिए. इसके अलावा घोषणा पत्र में यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और टिकाऊ शांति का आह्वान किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

12 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

39 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

55 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

58 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 hour ago