देश

Maharashtra: “मैं निकला और मुझे संजन राउत का फोन आया, मनोहर जोशी के घर में पेट्रोल डालकर लगा दो आग”, शिवसेना MLA का बड़ा दावा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में सीएम एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के एक विधायक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएम मनोहर जोशी के घर पर हमला के लिए उनकी पार्टी के नेताओं उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने उकसाया था. शिंदे गुट के विधायक सरवणकर ने खुलासा करते हुए कहा कि संजय राउत ने उन्हें विधानसभा की उम्मीदवारी के लिए महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के घर में पेट्रोल से आग लगाने के लिए कहा था. उन्होंने आरोपा लगाते हुए कहा कि मुझसे इस उम्मीदवारी के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी.

विधायक सरवणकर के इस खुलासे के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान आ गया है. उनके इस दावे पर अपनी उद्धव गुट की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

‘मनोहर जोशी ने काटा था मेरा टिकट’

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक वीडियो में शिंदे विधायक सरवणकर ने दावा किया कि, मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में जोशी के आवास पर सितंबर 2009 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कुछ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला किया था, जब सरवणकर को टिकट देने से इनकार कर दिया गया था. “उद्धव ठाकरे ने मुझे जोशी के आवास पर हमला करने के लिए कहा था क्योंकि जोशी ने मेरे टिकट का विरोध किया था. जैसे ही मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकला, मुझे संजय राउत का फोन आया और उन्होंने मुझे पेट्रोल ले जाने का निर्देश दिया.” शिंदे के विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि मैं 10 उनकी 10 करोड़ रुपये की मांग पूरी नहीं कर पाया था, इसलिए मेरा टिकट काटा गया था.

यह भी पढ़ें- Chattisgarh Election: “परिवर्तन यात्रा के जरिए भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाएंगे”, बीजेपी नेता का कांग्रेस पर करारा हमला

हम सिर्फ मातोश्री का पालन करते थे

एक अंग्रेजी अखबार के खबर के मुताबिक, एक पार्टी के कार्यक्रम में सरवणकर ने कहा, “हम पागल शिवसैनिक थे. हमने सिर्फ मातोश्री के आदेश का पालन करना था. जब हम जोशी के 13वीं मंजिल वाले घर पर पहुंचे तो कुछ मीडिया चैनलों के साथ 15-20 शिवसैनिक वहां मौजूद थे. लेकिन मैंने कहा कि हमारे पास मातोश्री के आदेश हैं और हमें इसके साथ आगे बढ़ना होगा.” अगले दिन, उन्होंने मुझे मीडिया रिपोर्टें दिखाईं कि मैंने जोशी के घर पर हमला किया था, और अब मैं चुनाव नहीं जीत सकता. मैंने उनसे कहा कि मैंने आदेशों का पालन किया, लेकिन उद्धव चले गये. इस तरह वे शिवसैनिकों को फंसाते हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago