दुनिया

Gautam Adani: एलन मस्क को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बनने से चंद कदम दूर गौतम अडानी, हर दिन कम हो रहा अंतर

Gautam Adani : गौतम अडानी इस समय दुनिया के सबसे अमीर लोगों में तीसरे पायदान पर हैं. दूसरे नंबर पर इस सूची में एलन मस्क का स्थान है, जो अभी हाल ही में 13 दिसंबर 2022 को ही पहले नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर चले आए हैं.

लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार अगर एलन मस्क की नेटवर्थ में इसी तरह गिरावट जारी रही और गौतम अडानी इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहे तो जल्द ही वे टेस्ला जैसी कंपनी के मालिक एलन मस्क को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन सकते हैं.

फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट नेलेली इस समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं.

बीते एक साल में तेजी से बढ़ी है संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा दुनिया के सबसे अमीर लोगों से जुड़ी इस रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की वर्तमान नेट वर्थ 121 बिलियन डॉलर है. वहीं अडानी से इस सूची में एक कदम आगे एलन मस्क की नेट वर्थ 137 बिलियन डॉलर है. एलन मस्क को बीते साल 133 अरब डॉलर का घाटा हुआ है.

वहीं, दूसरी गौतम अडानी की नेटवर्थ में पिछले एक साल के दौरान 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. मस्क की नेटवर्थ अगर इसी रफ्तार से गिरती रही तो गौतम अडानी उनसे आगे निकल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 2023 में दुनिया की एक तिहाई इकॉनमी मंदी की चपेट में रहेगी- IMF ने किया अलर्ट

आने वाले 35 दिनों में अडानी बन सकते हैं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो भारतीय उद्योगपति को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर आदमी बनने में मात्र पांच सप्ताह या 35 दिन लग सकते हैं. ब्लूमबर्ग के वेल्थ इंडेक्स में इतने ऊंचे स्थान पर पहुंचने वाले गौतम अडानी एशिया के पहले व्यक्ति हैं. इसके अलावा गौतम अडानी बीते साल उन लोगों की सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी संपत्ति में विश्व स्तर पर इस एक साल में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई.

 फाइनेंशियल एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि, “भारतीय टाइकून की संपत्ति इस साल किसी अन्य की तुलना में अधिक बढ़ी है, जिससे वह बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलन मस्क के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.”

रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की निजी संपत्ति में 49 अरब डॉलर की बढ़ोतरी ने उन्हें तीसरे सबसे अमीर स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है. बताया जा रहा है कि स्विस सीमेंट निर्माता होल्सिम लिमिटेड के अधिग्रहण, एनडीटीवी मीडिया समूह के अधिग्रहण के अलावा कई अन्य डील के चलते वे इस साल सबसे व्यस्त डीलमेकर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

1 minute ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

6 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

41 minutes ago