मनोरंजन

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने दोस्तों संग शेयर की ऐसी फोटो, यूजर्स लगे पूछने- लोटा कहां है?

kapil sharma:  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फैंस को एंटरटेन करना बखूबी जानते हैं. कपिल अपने फनी जोक्स से फैंस को हंसने पर तो मजबूर कर ही देते हैं, साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स भी काफी मजेदार होते हैं. कपिल ने अब एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसपर यूजर्स ने उनसे मजे लेने शुरू कर दिए.

कपिल की फोटो देख यूजर्स को आई हंसी

दरअसल कपिल शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ एक दिलचस्प तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है. फोटो में कपिल और उनके दो दोस्त जमीन पर दीवार से चिपककर बैठे नजर आ रहे हैं. तीनों ही नीचे की तरफ एक दम सीरियस होकर देख रहे हैं. इस मजेदार तस्वीर को कपिल ने कैप्शन भी काफी फनी दिया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- जब अंदर बैठने का दिल ना हो और बाहर बहुत ज्यादा सर्दी और फॉग हो.

फैंस कपिल से ले रहे मजे

कपिल के ये तस्वीर पोस्ट करते ही लोगों ने इसपर रिएक्ट करना शुरू कर दिया. फैंस कपिल की फोटो पर फनी कमेंट्स करके उनसे मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सर बस एक लोटा और ले लो फिर चलते हैं स्वस्छ भारत सुंदर भारत बनाने. इसके साथ यूजर ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है. एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- तीनों की वाइफ ने इतना जुल्म किया है कि बेचारे ऊपर मुंह भी नहीं कर सकते. ये दुनिया बड़ी जालिम है. इसके अलावा भी कई यूजर्स कपिल की फोटो पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah: अब तारक मेहता के डायरेक्टर ने छोड़ा शो, कई सितारे पहले ही छोड़ चुके हैं साथ

कपिल शर्मा पंजाब में हैं. उनकी ये तस्वीर भी पंजाब की है. फोटो में कपिल जिस तरह बैठे हैं, वो फैंस को काफी फनी लग रहा है. कई लोग तो कपिल से मजे लेते हुए ये भी कह रहे हैं कि वो टॉयलेट के बाहर बैठे हैं. यूजर ने लिखा- सर सर्दी से बचने के लिए बैठे हैं या फिर मामला लूज मोशन का है.

कपिल की बात करें तो वो अपने हर अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर ही देते हैं. कपिल का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो भी काफी अच्छा कर रहा है. फैंस उनके शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. गर्लफ्रेंड संग फ्लर्ट और पत्नी संग कपिल की नोक-झोंक को फैंस काफी पसंद करते हैं. टीआरपी में उनका शो छाया हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago