दुनिया

GitHub के CEO थॉमस डोमके बोले- भारत में तेजी के साथ बढ़ रहा डेवलपर समुदाय, पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

GitHub के CEO थॉमस डोमके ने हाल ही में कहा कि भारत में डेवलपर समुदाय तेजी से बढ़ रहा है, जो रिकॉर्ड संख्या में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का निर्माण करने के लिए AI का उपयोग कर रहा है. इस डेवलपमेंट से यह संभावना भी काफी बढ़ गई है कि अगली बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत की होगी. थॉमस डोमके की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “जब बात इनोवेशन और टेक्नोलॉजी की आती है तो भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ हैं.”

GitHub पर 17 मिलियन से अधिक डेवलपर

GitHub, एक लोकप्रिय डेवलपर प्लेटफॉर्म है, जिसपर भारत में 17 मिलियन से अधिक डेवलपर हैं. यह संख्या पिछले साल अक्टूबर में 13.2 मिलियन थी, जो दर्शाती है कि एक साल में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. भारत, अमेरिका के बाद, GitHub के यूजर्स के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां अमेरिका में 22 मिलियन से अधिक डेवलपर हैं.

भारत की विशाल जनसंख्या और कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में छात्रों की अधिक संख्या के कारण यह विकास संभव हो रहा है. GitHub के लिए भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ डेवलपर समुदाय है और यह कंपनी के लिए दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार है.

यह भी पढ़ें- भारत-कनाडा तनाव के बीच अमेरिका ने भारतीय राजनयिकों के निष्कासन की रिपोर्ट्स का किया खंडन

ऑक्टोवर्स रिपोर्ट में क्या कहा गया?

थॉमस डोमके ने अपनी नई ऑक्टोवर्स रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, “भारत का डेवलपर समुदाय सबसे तेजी से बढ़ने वाली आबादी है. यह निश्चित है कि भारत का उदय ग्लोबल टेक्नोलॉजी दिग्गज के रूप में होगा.” उनका यह बयान भारत की तकनीकी क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को भी दिखाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

9 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

14 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago