दुनिया

अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय पर्यटक होंगे गोपी थोटाकुरा, जानें उनके बारे में

उद्यमी एवं पायलट गोपी थोटाकुरा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनने जा रहे हैं. वह अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन एनएस-25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की सैर करने जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, वह इस मिशन पर जाने वाले छह अंतरिक्ष यात्रियों के दल का हिस्सा होंगे. वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और 1984 में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे.

कब जाएंगे अंतरिक्ष में?

एयरोस्पेस कंपनी ने बताया कि अंतरिक्ष में जाने की तारीख की घोषणा की जानी अभी बाकी है. यह ‘न्यू शेपर्ड’ कार्यक्रम के तहत मनुष्य को अंतरिक्ष में ले जाने वाली सातवीं उड़ान और उसके इतिहास में 25वीं उड़ान होगी. अभी तक इस कार्यक्रम के तहत 31 मनुष्यों को कार्मन रेखा से ऊपर ले जाया गया है. बता दें कि कार्मन रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच प्रस्तावित पारंपरिक रेखा है. ‘न्यू शेपर्ड’ ब्लू ओरिजिन द्वारा अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विकसित पूरी तरह से पुन: इस्तेमाल होने वाला उप-कक्षीय प्रक्षेपण यान है.

कौन हैं गोपी थोटाकुरा?

ब्लू ओरिजिन के मुताबिक, ‘‘गोपी एक पायलट और विमान चालक हैं जिन्होंने वाहन चलाने से पहले उड़ान भरना सीख लिया था.’’ वह हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप स्थित समग्र कल्याण और व्यावहारिक स्वास्थ्य मामलों से संबंधित वैश्विक केंद्र ‘प्रिजर्व लाइफ कोर्प’ के सह-संस्थापक हैं. गोपी वाणिज्यिक रूप से विमान उड़ाने के अलावा एयरोबेटिक विमान और सीप्लेन के साथ ही गर्म हवा के गुब्बारे भी उड़ा चुके हैं. वह अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विमान पायलट के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: ईरान ने भारत आ रहे इजरायली जहाज MCS ARIES पर किया कब्जा, चालक दल में करीब 17 भारतीय

ज्वालामुखी की कर चुके हैं चढ़ाई

रोमांचक यात्राओं के शौकीन थोटाकुरा ने हाल में तंजानिया के माउंट किलिमंजारो ज्वालामुखी की भी चढ़ाई की थी. आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा ने एम्ब्री-रिडल एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है. मैसन एंजेल, स्लिवेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल शालेर और वायुसेना के पूर्व कैप्टन एड ड्वाइट उनके साथ अंतरिक्ष में जाने वाले अन्य पर्यटकों में शामिल हैं. उड़ान के दौरान, प्रत्येक अंतरिक्ष यात्री ब्लू ओरिजिन के संगठन ‘क्लब फॉर द फ्यूचर’ की ओर से एक पोस्टकार्ड अंतरिक्ष में ले जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

13 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

30 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

1 hour ago