देश

पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां की याचिका कोर्ट ने की स्वीकार, जानें किस काम के लिए मांगी गई अनुमति

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद और वकील इशरत जहां द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्हें दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) के बाहर कानून की प्रैक्टिस करने की अनुमति मांगी थी. इशरत को 14 मार्च 2022 को इस शर्त पर जमानत दी गई थी कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना एनसीआर के क्षेत्राधिकार को नहीं छोड़ेंगी.

इशरत जहां ने दाखिल की थी यह याचिका

इशरत जहां ने विशेष न्यायाधीश समीर बाजपेयी के समक्ष एक याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि यह शर्त उसे एनसीटी दिल्ली के अधिकार क्षेत्र के बाहर प्रैक्टिस करने से रोकती है. उनके वकील ने कहा कि इशरत बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित एक प्रैक्टिसिंग वकील हैं और अपनी कानून प्रैक्टिस को एनसीआर से बाहर ले जाने की इच्छुक हैं. यह तर्क दिया गया कि इशरत ने जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है और उसने हमेशा अदालत के आदेशों का पालन किया है.

याचिका के विरोध में दिए गए ये तर्क

विशेष अभियोजक ने याचिका का विरोध करते हुए तर्क दिया कि इशरत को पहले से ही उचित स्वतंत्रता है और उसके पूर्व आचरण को देखते हुए कोई और राहत नहीं दी जानी चाहिए. अदालत ने कहा जमानत दिए जाने के बाद से जांच एजेंसी या अभियोजन पक्ष ने अदालत के ध्यान में कोई तथ्य नहीं लाया है कि आवेदक ने जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन किया है, अदालत प्रार्थना के अनुसार शर्त को संशोधित करना उचित मानती है.

इसे भी पढ़ें: Beef पर वीडियो बनाना Dhruv Rathee को पड़ा भारी, लोग बोले- इसे नहीं पता गाय-भैंस का अंतर

कोर्ट ने दी यह राहत

अदालत ने जमानत की शर्त को संशोधित करते हुए कहा कि आवेदक न तो अदालत की पूर्व अनुमति के बिना भारत का क्षेत्र छोड़ेगी और न ही किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होगी. इशरत को मार्च 2020 में भारतीय दंड संहिता, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कथित अपराध करने के लिए दिल्ली दंगों के मामले में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्होंने विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago