स्टिफन फ्लेमिंग और ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मैच से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शनिवार को कहा कि टीम के नये कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कई मायने में करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के समान हैं. उन्होंने इसके साथ ही गायकवाड़ का बचाव करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी को धीमा कहना अनुचित है.
ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल के मौजूदा सत्र से पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था. टीम को उनके नेतृत्व में मिश्रित सफलता मिली है. उन्होंने घरेलू मैदान पर 10 मैच जीते हैं, लेकिन घर से बाहर खेले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने अब तक पांच मैचों में 117.42 की स्ट्राइक रेट के साथ 155 रन बनाए हैं.
फ्लेमिंग ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ हमें इससे (टीम के कप्तान) कोई फर्क नहीं है. वह उतना ही अच्छा है जितना हो सकता है. मैं जानता हूं कि पिछला कप्तान बहुत अच्छा था. लेकिन यह (रुतुराज) भी उसी (धोनी) की तरह है.’’
कोच से जब कप्तान की धीमी बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने खेल को लेकर काफी प्रभावशाली युवा है और उसे पता है कि क्या करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि उसकी बल्लेबाजी को अनुचित तरीके से धीमा कहा जाता है. आपके पास इनमें से कुछ आंकड़ों का संदर्भ होना चाहिए.’
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना है. सीएसके का इस टूर्नामेंट में यह छठा मुकाबला होगा. चेन्नई ने अब तक खेले गए मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है. जबकि, दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ये दोनों ही मुकाबला विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर खेला गया था. अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई ने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें- IPL 2024, PBKS vs RR: घरेलू मैदान पर राजस्थान से भिड़ेगी शिखर की सेना, जानें संभावित प्लेइंग 11
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…