सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचते ही पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम.
PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह जेद्दा के लिए रवाना हुए. पीएम मोदी (PM Modi) का विमान जैसे ही जेद्दा में सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, रॉयल सऊदी वायु सेना के एफ15 विमानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है, और जेद्दा की उनकी पहली यात्रा है. एक्स पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं. यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री, एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ, भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी नेताओं की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22 से 23 अप्रैल तक सऊदी अरब की यात्रा पर हैं.
2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब और खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों की दिशा बदल दी है. 2016 और 2019 में पहले की यात्राओं के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा होगी, जबकि उनसे पहले सभी प्रधानमंत्रियों ने सात दशकों में तीन बार सऊदी का दौरा किया था. यह खाड़ी क्षेत्र के किसी देश की उनकी 15वीं यात्रा भी है.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…