दुनिया

‘सुधर जाओ पाकिस्तान वरना…तैयार रहो’, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने खोला मोर्चा

Hamid Karzai Warning To Pakistan: पाकिस्तान की पड़ोसी देश अफगानिस्तान में नापाक हमले लगातार जारी हैं. बुधवार को पाक सेना के हवाई हमलों में 26 लोग मारे गए. जिसके बाद अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामित करजई ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के एयरस्पेस उल्लंघन करने और कुनार खोस्त और पक्तिका प्रांत में बच्चों और महिलाओं की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने पाक हमलों की कड़ी निंदा करते हुए पाक फौज को हत्यारा करार दिया.

पूर्व अफगान राष्ट्रपति करजई ने शहीदों के परिवारों के साथ गहरा दुख और एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान को आइना दिखाया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस इलाके में अपनी गलत नीतियों और दुश्मनी भरे कामों के नतीजों से जूझ रहा है.

अच्छे पड़ोसी बनने में पाकिस्तान का फायदा

उन्होंने पाकिस्तान को सलाह देते हुए कहा कि उसे समझना चाहिये कि इन नीतियों पर टिके रहने और उन्हें आगे बढ़ाने से वह अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पायेगा. पाकिस्तान का सबसे अच्छा फायदा अफगानिस्तान के प्रति युद्ध और तबाही की अपनी नीति को छोड़कर अच्छे पड़ोसी और अच्छे रिश्ते चुनने में है.

वहीं पाकिस्तान ने भी इस मामले की पुष्टि की है. हालांकि पाक सूचना मंत्री ने चरमपंथियों को निशाना बनाकर हमला करने की बात कही. उन्होंने दावा किया कि बुधवार को पाक फौज ने अफगानिस्तान में चरमपंथियों को निशाना बनाकर हमला किया था. जिसमें 26 चरमपंथी मारे गए है.

तालिबान ने की निंदा

पाकिस्तानी हमले पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने निंदा की है. तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान ने यह हमला 3 प्रांतों में किया है. जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 बच्चे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में मासूमों पर बरसाए बम, 24 घंटे में भुगता कर्मों का फल! PoJK में पाकिस्तानी सेना का MI-17 क्रैश; 21 फौजियों के चिथड़े उड़े!

बता दें कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है. पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश पर पाकिस्तानी क्षेत्र में हमला करने वाले TTP (तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान) के लड़ाकों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है. हालांकि तालिबान सरकार इन आरोपों को हमेशा खारिज करती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

26 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

40 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

41 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

42 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago

लखनऊ में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ लेडी तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, कार से हो रही थी सप्लाई

UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की…

1 hour ago