PM Modi Government 12 Years: दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की अहम बैठक आयोजित हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. बैठक के बीच पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्वाद लेते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह सहयोगी नेताओं के साथ हंसी-मजाक करते हुए झालमुड़ी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. खुद पीएम मोदी ने भी यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने एनडीए बैठक में साथी नेताओं के साथ झालमुड़ी का मजा लिया.
12 साल पूरे होने पर खास बैठक
यह बैठक ऐसे समय में हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 साल तक केंद्र सरकार का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड बनाया. इस उपलब्धि के साथ वह भारत के पहले ऐसे निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने इतने लंबे समय तक लगातार कार्यकाल पूरा किया है. बैठक में एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और गठबंधन दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए. बैठक में सुशासन, विकास और आने वाले चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया
इस बैठक का एक अहम पहलू यह भी रहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार कार्यकाल के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. इसे एनडीए के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है और बैठक में भी इस पर चर्चा हुई.
बंगाल की राजनीति में झालमुड़ी का महत्व
झालमुड़ी सिर्फ एक लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड नहीं है, बल्कि यह पश्चिम बंगाल की राजनीति का भी प्रतीक बन चुका है. चुनावी अभियान के दौरान झारग्राम में पीएम मोदी के झालमुड़ी स्टॉल पर रुकने को बीजेपी ने स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश बताया था. बाद में मोदी ने अपने भाषणों में भी इसका जिक्र किया.
ये भी पढ़ें-‘NDA सरकार आने से बदला देश का भाग्य’: कार्यकाल के 12 साल होने पर दिल्ली के भारत मंडपम में बोले पीएम मोदी
बंगाल की सियासत में हलचल
इस बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल जारी है. बीजेपी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस आंतरिक संकटों से जूझ रही है. नेताओं की नाराजगी, संगठनात्मक बदलाव और इस्तीफों के बीच बंगाल का राजनीतिक माहौल लगातार चर्चा में बना हुआ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




