दुनिया

नेपाल में 6 लोगों सहित लापता हुआ हेलीकॉप्टर, 5 विदेशी नागरिक थे सवार, खोज और बचाव के लिए एल्टीट्यूड एयर हेलीकॉप्टर रवाना

Kathmandu: नेपाल में 5 विदेशियों सहित 6 लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है. हेलीकॉप्टर नेपाल के सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था. बताया जा रहा है कि मनांग एअर के इस हेलीकॉप्टर का संपर्क उड़ान भरने के 15 मिनट के बाद नियंत्रण टावर से टूट गया. उस समय हेलीकॉप्टर 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था. मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के समीप से लापता हो गया. हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे. जिनमें 5 विदेशी नागरिक भी सवार थे. अचानक हेलीकॉप्टर के लापता होने से हड़कंप मच गया है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रताप बाबू तिवारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही नियंत्रण से उसका संपर्क टूट गया.

हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था हेलीकॉप्टर

नेपाल में एक सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने लापता हेलीकॉप्टर के बारे में बताते हुए कहा कि, “हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी, और सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया.” कॉल साइन 9NMV वाला हेलीकॉप्टर सुबह 10:12 बजे (स्थानीय समय) पर रडार से उतर गया. लापता हेलिकॉप्टर में 5 विदेशी नागरिक सवार थे.

खोज और बचाव के लिए ल्टीट्यूड एयर हेलीकॉप्ट रवाना

लापता हेलीकॉप्टर में पायलट चेट गुरुंग समेत कुल छह लोग सवार थे. नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस मामले में ट्वीट कर जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर में बोर्ड पर 6 लोग सवार थे. इनमें से पांच यात्री और एक कैप्टन थे. वहीं इस बात की भी जानकारी दी गई है कि खोज और बचाव के लिए एल्टीट्यूड एयर हेलीकॉप्टर को काठमांडू से रवाना किया गया है.

केवल हैलो का मिला संदेश

टीआईए के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने मीडिया को बताया कि मनांग एयर का हेलीकॉप्टर जब लामजुरा पास पर पहुंचा तो उससे संपर्क टूट गया. हमें Viber पर केवल ‘हैलो’ संदेश मिला.

इसे भी पढ़ें: World Population Day: 8 अरब लोगों का भविष्य और विश्व जनसंख्या दिवस 2023

बता दें कि इस साल जनवरी माह में नेपाल का एक विमान लैंड करने से ठीक पहले क्रैश हो गया था, जिसमें सवार करीब 70 सवारियों की मौत हो गई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago