हिंडनबर्ग के संस्थापक एंडरसन (IANS फोटो)
कनाडा के ओंटारियो में एक अदालती लड़ाई में विवादास्पद शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च और उसके संस्थापक नाथन एंडरसन के खिलाफ ठोस सबूत सामने आये हैं, जिनमें हिंडनबर्ग की गुप्त सांठगांठ और कंपनी तथा उसके संस्थापक द्वारा किए गए संभावित सिक्योरिटी फ्रॉड का खुलासा हुआ है.
कनाडा की ऑनलाइन इंवेस्टिगेटिव न्यूज आउटलेट ‘मार्केट फ्रॉड्स’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है, “नेट एंडरसन और एंसन फंड्स दोनों के खिलाफ सिक्योरिटी फ्रॉड के कई मामले हैं. खबर लिखे जाने तक हमने केवल पांच प्रतिशत सामग्री की समीक्षा की है.”
रिपोर्ट में कहा गया है, “यह लगभग तय है कि जब हिंडनबर्ग और एंसन के बीच हुआ पूरा एक्सचेंज ‘एसईसी’ तक पहुंचेगा तो 2025 में नाथन एंडरसन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया जाएगा.”
हिंडनबर्ग के अचानक ऑपरेशन बंद करने के फैसले ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है. ब्लूमबर्ग की क्रैक रिसर्च टीम ने नवंबर 2024 में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की, जो हिंडनबर्ग सहित विभिन्न शॉर्ट-सेलर्स और रिसर्च फर्म के पीछे छिपी शक्तियों को उजागर करने वाली सीरीज की पहली रिपोर्ट थी. ‘शॉर्ट-सेलर्स सीक्रेट टॉक्स एंड अलायंस इमर्ज इन कोर्ट बैटल’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट हिंडनबर्ग रिसर्च और कनाडा स्थित एंसन फंड्स जैसी कंपनियों पर केंद्रित थी.
एंसन के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए, हिंडनबर्ग ने ब्लूमबर्ग को बताया कि उसे हर साल अलग-अलग स्रोतों से सैकड़ों लीड मिलती हैं. वे प्रत्येक लीड की सख्ती से जांच करते हैं और हमेशा अपने काम को लेकर पूर्ण संपादकीय स्वतंत्रता बनाए रखते हैं.
लेख के बाद, एंडरसन ने भी एंसन या किसी और के साथ किसी भी साझेदारी से सार्वजनिक रूप से इनकार किया. हालांकि, लीक हुए ईमेल कुछ और ही संकेत देते हैं.
साल 2019 में एक व्यापार को लेकर एंसन के संजीव पुरी और हिंडनबर्ग के बीच हुए दर्जनों ईमेल-संचार संकेत देते हैं कि एंसन ने संपादकीय नेतृत्व संभाला, जबकि हिंडनबर्ग के पास संपादकीय नियंत्रण बहुत कम या बिल्कुल नहीं था. यह अभी भी अनिश्चित है कि दोनों के बीच कोई वित्तीय लेनदेन हुआ या नहीं.
सूत्रों ने संकेत दिए कि अदाणी ग्रुप ने शॉर्ट सेलर को अदालत में घसीटने की बजाय उसे नुकसान पहुंचाने वालों का मुकाबला करने के लिए पिछले साल अपने विदेशी खुफिया भागीदारों के साथ गुप्त जांच शुरू की. हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह के संबंध में अपनी पहली रिपोर्ट जनवरी 2023 में जारी की थी.
अदाणी ग्रुप पर हमलों में एंसन की भूमिका अब भी स्पष्ट नहीं है. कुछ खबरों में कहा गया है कि उसे समर्थन देने वालों में संगठित अपराध शामिल हैं. एन्सन के संस्थापक की पत्नी मारिसा सीगल और महुआ मोइत्रा जेपी मॉर्गन में सहकर्मी थीं, जहां मोइत्रा ने लगभग 12 साल तक काम किया. मोइत्रा ने ही ‘हिंडनबर्ग रिपोर्ट’ के बाद लोकसभा में अदाणी ग्रुप पर हमलों की शुरुआत की थी.
इसे भी पढ़ें- शपथ ग्रहण के बाद कौन से दो देशों का दौरा करना चाहते हैं Donald Trump!
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…