महाकुंभ 2025

महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, CM योगी मौके पर मौजूद

मुख्य अपडेट:

  • प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग का मामला
  • सीएम योगी ने आग लगने की घटना का लिया संज्ञान
  • फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया गया काबू
  • मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद
  • मुख्यमंत्री जी ने घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश

महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग. रेलवे ब्रिज के पास एक टेंट में सिलिंडर फटने से आग लगने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, इस दावे की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग के चपेट में कई टेंट आ गए हैं. फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची. आग को जल्द से जल्द बुझाने का काम जारी है. बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान महाकुंभ में ही मौजूद हैं और उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है.

यह आग महाकुंभ सेक्टर 19 में स्थित जय बजरंग बली सेवा आश्रम मैं लगी है. तेज हवा होने की वजह से आग सेक्टर 20 तक पहुंच गई है. फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं और घायलों के उचित इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.

प्रयागराज के जिलाधिकारी ने दी जानकारी

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया, “आज सुबह 4:30 बजे सेक्टर 19 के गीता प्रेस क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. गीता प्रेस के साथ ही 10 प्रयागवाल के टेंट में आग फैलने की खबर थी, जिसे बुझा दिया गया है. स्थिति अब सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago