डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
Donald Trump Oath Ceremony : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में Donald Trump 20 जनवरी को शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष, कारोबार जगत की दिग्गज हस्तियों से लेकर हॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा होगा. डोनाल्ड ट्रंप को जब से चुनाव में जीत मिली है, वह लगातार नई-नई घोषणाएं कर दुनिया को चौंका रहे हैं.
इन सबके बीच, अब 20 जनवरी को उनके पदभार ग्रहण करने के बाद लोग उनके अगले कदम के बारे में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मीडिया रिपोर्ट में आई खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप विदेश नीति को और अधिक मजबूत करने के लिए अन्य देशों के साथ रिश्तों में सकारात्मक सुधार लाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे.
Donald Trump के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के साथ व्हाइट हाउस के रिश्ते कैसे रहेंगे, इसको लेकर भी लोग तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं. इन सबके बीच अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने के बाद किन देशों का दौरा सबसे पहले करेंगे?
भारत दौरे पर आ सकते हैं ट्रंप
अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकारों से कहा है कि वह राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने के बाद चीन का दौरा करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने भारत की संभावित यात्रा के बारे में भी बात की है.
यह भी पढ़ें- ‘कैंडल डिनर…मंच पर जगह’, Donald Trump के शपथ समारोह में शामिल होंगे मुकेश और नीता अंबानी, जुटेंगी ये हस्तियां
पीएम मोदी को कर सकते हैं आमंत्रित
ट्रंप की संभावित भारत यात्रा इस साल अप्रैल महीने में या फिर साल के अंत में हो सकती है. भारत दौरे के अलावा डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को मार्च से जून के बीच व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक में आमंत्रित कर सकते हैं. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शामिल होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



