दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा तनाव, क्या दुनिया एक बड़े टकराव की ओर बढ़ रही है?

रिपोर्ट- तनु


मिडिल ईस्ट एक बार फिर बड़े तनाव के दौर से गुजरता दिख रहा है. होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी कार्रवाई के बाद जो हालात सामने आया हैं, उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. इस इलाके में मची हलचल सिर्फ एक सैन्य कदम है या इसके पीछे कोई लंबी रणनीति छिपी है, इस पर अब सवाल उठ रहा हैं.

जिस तरह से इस हमले के बाद तेहरान तक तनाव की आंच पहुंचती दिखी है, उससे ईरान की सुरक्षा नीति पर भी दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है. माना जा रहा है कि ईरान अब अपनी सैन्य और रणनीतिक तैयारियों में बड़े बदलाव कर सकता है. खासकर समुद्री रास्तों और तेल सप्लाई चेन की सुरक्षा को लेकर उसकी नीति और सख्त हो सकती है. अब सवाल यह है कि क्या यह घटना मिडिल ईस्ट को एक और बड़े टकराव की ओर धकेल रही है? हालात जिस तेजी से बदल रहे हैं, उससे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

पहले से ही कई देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, और अब इसमें एक नया मोड़ जुड़ गया है.

अमेरिका-ईरान टकराव की नई शुरुआत?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच सीधा टकराव अब और करीब आ चुका है. दोनों देशों के बीच पहले से ही रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं, लेकिन इस कार्रवाई ने स्थिति को और जटिल बना दिया है.

तेल बाजार और वैश्विक असर

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है. ऐसे में यहां किसी भी तरह की अस्थिरता का सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है. अगर तनाव बढ़ता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उथल-पुथल और महंगाई दोनों बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कूटनीति के रास्ते अब भी खुले हैं या हालात पूरी तरह सैन्य टकराव की ओर बढ़ चुके हैं. सीजफायर जैसी खबरें भले ही राहत देती हों, लेकिन यह भी चर्चा है कि क्या ये सिर्फ अस्थायी शांति की कोशिश है या इसके पीछे कोई गहरी रणनीतिक डील चल रही है.

यह भी पढ़ें: भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब से मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

55 seconds ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

12 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

19 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

25 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

26 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

45 minutes ago