दुनिया

रिवॉल्वर खरीद मामले में दोषी क्यों करार दिया गया अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का बेटा? पढ़ें क्या है पूरा मामला

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को 2018 में रिवॉल्वर की खरीद से संबंधित सभी तीन आरोपों में दोषी ठहराया गया है. हंटर बाइडेन को सजा सुनाने की तारीख का अभी फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है.

बंदूक खरीद से जुड़ा है मामला

अभियोजकों ने दलील दी कि राष्ट्रपति के बेटे ने बंदूक खरीद के लिए अनिवार्य फॉर्म में झूठ बोला कि वह अवैध रूप से नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं या नशे के आदी नहीं हैं. दोनों पक्षों की दलीलों के बाद जब फैसला सुनाया गया तो हंटर बाइडेन सामने देखते रहे और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. फैसले के बाद, उन्होंने अपने दोनों वकीलों को गले लगाया और मुस्कुराये.

कानूनी विकल्पों का सहारा लेंगे हंटर

एक लिखित बयान में हंटर बाइडेन ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं, लेकिन परिवार और दोस्तों के समर्थन के लिए आभारी हैं. हंटर के वकील ने कहा कि वह उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का सहारा लेंगे.

यह भी पढ़ें- मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा की प्लेन क्रैश में हुई मौत, 10 जून को उड़ान भरने के बाद लापता हुआ था विमान

राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के कुछ ही मिनट बाद अदालत पहुंचीं. हंटर बाइडेन अपनी मां और पत्नी का हाथ थामे अदालत कक्ष से बाहर निकले. अदालत के फैसले की घोषणा के बाद, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वह मामले के नतीजे को स्वीकार करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

9 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

26 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

30 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

35 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

42 minutes ago