इमरान खान. (फाइल फोटो)
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के बदतर हालात के लिए अफसोस जताया है. इमरान खान ने इस बात की चिंता जताई है कि एक तरह जहां उनके राजनीतिक नेता जेल में बंद हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी हत्या करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के लिए सिर्फ एक ही काम बचा है- ‘मेरी हत्या करना’.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक ने कहा कि देश इस वक्त एक खरतनाक चौराहे पर खड़ा है. पाकिस्तानी सरकार की सब तरफ हंसी उड़ाई जा रही है. गौरतलब है कि हाल ही में इमरान खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल से टेलीग्राफ अखबार के लिए कॉलम लिखा. जिसमें इस बात का जिक्र है कि इमरान खान और उनकी पत्नी को कुछ भी होता है तो सेना प्रमुख जिम्मेदार होगा.
इमरान खान ने कहा- “पाकिस्तानी सेना मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जिसे वे कर सकते थे. उनके लिए बस मेरी हत्या करना बाकी है. मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी होता है तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे. लेकिन, मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मेरा आत्मविश्वास मजबूत है. मैं गुलामी करके के बजाय मौत को प्राथमिकता दू्ंगा.”
जेल में बंद इमरान खान ने चेतावनी देते हुए कहा-“पाकिस्तान आज भी उसी रास्ते पर चल रहा है जिस पर 1971 में चल रहा था. उस वक्त पाकिस्तान का हाथ से पूर्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश चला गया था. पाकिस्तान की सीमाओं पर भारत पहले ही पाकिस्तान के भीतर हत्याएं करने की बात स्वीकार कर चुका है. साथ ही अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात अच्छे नहीं हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…