Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘बस मेरी हत्या करना बाकी है’, इमरान खान ने जेल से लिखा खत, कहा- मुझे और मेरी बीबी को कुछ हुआ तो…

Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक ने कहा कि देश इस वक्त एक खरतनाक चौराहे पर खड़ा है. पाकिस्तानी सरकार की सब तरफ हंसी उड़ाई जा रही है.

Imran Khan

इमरान खान. (फाइल फोटो)

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के बदतर हालात के लिए अफसोस जताया है. इमरान खान ने इस बात की चिंता जताई है कि एक तरह जहां उनके राजनीतिक नेता जेल में बंद हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी हत्या करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के लिए सिर्फ एक ही काम बचा है- ‘मेरी हत्या करना’.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक ने कहा कि देश इस वक्त एक खरतनाक चौराहे पर खड़ा है. पाकिस्तानी सरकार की सब तरफ हंसी उड़ाई जा रही है. गौरतलब है कि हाल ही में इमरान खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल से टेलीग्राफ अखबार के लिए कॉलम लिखा. जिसमें इस बात का जिक्र है कि इमरान खान और उनकी पत्नी को कुछ भी होता है तो सेना प्रमुख जिम्मेदार होगा.

बस मेरी हत्या करना बाकी है: इमरान खान

इमरान खान ने कहा- “पाकिस्तानी सेना मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जिसे वे कर सकते थे. उनके लिए बस मेरी हत्या करना बाकी है. मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी होता है तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे. लेकिन, मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मेरा आत्मविश्वास मजबूत है. मैं गुलामी करके के बजाय मौत को प्राथमिकता दू्ंगा.”

पाकिस्तान उसी रास्ते पर चल रहा…

जेल में बंद इमरान खान ने चेतावनी देते हुए कहा-“पाकिस्तान आज भी उसी रास्ते पर चल रहा है जिस पर 1971 में चल रहा था. उस वक्त पाकिस्तान का हाथ से पूर्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश चला गया था. पाकिस्तान की सीमाओं पर भारत पहले ही पाकिस्तान के भीतर हत्याएं करने की बात स्वीकार कर चुका है. साथ ही अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात अच्छे नहीं हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital