मनोरंजन

दाऊद इब्राहिम से हुई मुलाकात को याद करते हुए मनोज देसाई ने कहा “उन्हें खुशी थी कि मैंने ‘खुदा गवाह’ में…

Khuda Gawah Film: 90 का दशक बॉलीवुड के लिए खतरनाक समय था. इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का खौफ मंडरा रहा था और जबरन वसूली के कॉल आना और यहां तक ​​कि सेलेब्स पर गोलीबारी की घटनाएं भी आम थीं. लेकिन हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना ने इन कड़वी यादों को ताजा कर दिया. मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर के मालिक और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक, मनोज देसाई ने एक इंटरव्यू के दौरान इसके बारे में बात करते हुए पुरानी यादें ताजा कीं और खुलासा किया कि वह एक बार संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत के आवास पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से मिले थे.

मनोज देसाई ने दाऊद को जी कहकर किया संबोधित

एक इंटरव्यू में मनोज देसाई ने दाऊद इब्राहिम को दाऊद जी कहकर संबोधित किया. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो मनोज देसाई ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे उन्हें ‘जी’ कहकर संबोधित करना होगा. क्योंकि मराठा मंदिर प्रतिष्ठित सिंगल-स्क्रीन थिएटर मुंबई सेंट्रल में डोंगरी के नजदीक स्थित है, जहां गैंगस्टर बड़ा हुआ था.

मनोज देसाई ने कही ये बात

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी दाऊद इब्राहिम से मिले थे, तो उन्होंने खुलासा किया, “मेरी फिल्म खुदा गवाह (1992) की रिलीज के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई थी. लक्ष्मीकांत जी के घर पर मेरी उनसे 5 मिनट की मुलाकात हुई. वह खुदा गवाह देखकर खुश बहुत खुश हुए वह इस बात से भी खुश थे कि मैंने अमिताभ बच्चन को अफगानी पठान की भूमिका में लिया. मनोज देसाई ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने लक्ष्मीकांत जी के जन्मदिन पर भी कहा था कि ‘ हम खुदा गवाह दो बार देख चुके हैं और फिर भी जी नहीं भरा है.”

ये भी पढ़ें:Salman Khan House Firing Case: “मेरे बेटे को पुलिस ने दी यातना, उसकी हत्या हुई…” आरोपी की मां ने खटखटाया HC का दरवाजा, CBI जांच की मांग

अमिताभ बच्चन की मां ने दी थी चेतावनी

मनोज देसाई ने बहुचर्चित फिल्म, खुदा गवाह का निर्माण किया , और यह अफगानिस्तान में शूट की गई एक दुर्लभ हिंदी फिल्म थी. मई 2022 में फिल्म की 30वीं वर्षगांठ के दौरान, निर्माता-प्रदर्शक ने पड़ोसी देश में शूटिंग पर बॉलीवुड हंगामा को विशेष रूप से बताया, “अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन जी ने मुझे चेतावनी दी थी कि ‘ ‘अगर मुन्ना को कुछ हुआ, और जया ने सफेद साड़ी पहनी तो तू वहां आत्महत्या करना. तेरी पत्नी भी सफेद साड़ी पहनेगी.’ ये चेतावनी थी तेजी बच्चन की.

श्रीदेवी की मां ने भी दी थी चेतावनी

यहां तक ​​कि अभिनेत्री श्रीदेवी की मां ने भी चेतावनी दी थी कि ‘मनोज भाई, अगर श्री को कुछ हुआ, तो काबुल से वापस मत आना.’ तुम्हारा खून करवा दूंगी मैं इधर तो, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना जोखिम भरा था. हालाँकि, अमिताभ बच्चन शूटिंग के लिए एक प्रामाणिक स्थान चाहते थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

2 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

36 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

36 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

40 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

55 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

57 minutes ago