दुनिया

खाड़ी देशों को भारत का ‘टाटा-बाय बाय’! अब अंगोला बुझाएगा देश की रसोई की प्यास; बड़ी डील की तैयारी

India Angola Gas Deal: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते पूरी दुनिया गैस और तेल की कमी से जूझ रही है. कई देशों में इमरजेंसी जैसे हालात हैं. भारत में भी रसोई गैस की कमी देखने को मिल रही है. अब भारत ने इससे निकलने की तैयारी कर ली है. भारतीय कंपनियां नए देशों से LPG खरीदने के लिए नए देशों की तलाश कर रही है.

भारत की इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इडियन ऑयल जैसी कंपनियां अफ्रीकी देश अंगोला से बातचीत कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल और भारतीय कंपनियों से LPG खरीदने के संबंध में करार हो सकता है.

शुरुआती दौर में है बातचीत

ये कंपनियां अंगोला की कंपनी सोनानगोल से लंबे समय तक गैस सप्लाई के लिए समझौता करना चाहती हैं. हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन सरकारी स्तर पर भी इसपर विचार चल रहा है.

भारत अपने घरेलू खपत का लगभग 60 से 70 प्रतिशत घरेलू गैस आयात करता है. जिसमें से लगभग 92 प्रतिशत गैस खाड़ी देशों से आता है. ईरान जंग की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से भारत पर पड़े असर को देखते हुए अब खाड़ी देशों पर अपनी निर्भरता घटाना चाहता है. अगर अंगोला से घरेलू गैस के लिए करार हो जाता है, तो जहाज अटलांटिक महासागर में मौजूद केप ऑफ गुड होप से सीधे अरब सागर होते हुए भारत पहुंच जाएंगे.

आखिर अंगोला ही क्यों?

भारत अंगोला से पहले से ही तेल और गैस का व्यापार करता रहा है. इसलिए दोनों देशों के बीच सप्लाई चेन और भरोसा पहले से बना हुआ है. इस वजह से भारत को नई डील करने में परेशानी नहीं है.

अंगोला में एनर्जी सेक्टर को सरकार कंट्रोल करती है. वहां भारी मात्रा में गैस का उत्पादन होता है. इसलिए भारत की ऊर्जा जरूरतों को अंगोला काफी हद तक पूरा कर सकता है. अंगोला के पास 4.6 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है. जहां से भारत की जरूरतें पूरी हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को मिल रहा धोखे पर धोखा! ईरान जंग के लिए एयरस्पेस और मिलिट्री बेस देने से किया साफ इनकार, अब क्या करेगा अमेरिका?

भारत अंगोला के अलावा अल्जीरिया, रूस और ऑस्ट्रेलिया से भी गैस खरीदने की दिशा में काम कर रहा है. ताकि सप्लाई चेन सिर्फ एक रिजन पर निर्भर ना रहे. गैस संकट का असर खाद और स्टील सेक्टर जैसे उद्योगों पर भी पड़ेगा. अगर होर्मुज संकट लंबे समय तक बना रहेगा तो गैस की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं. जिसकी वजह से भारत को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

10 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

15 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago