पाकिस्तानी नेता मौलाना फजलुर रहमान
Pakistani Leader Maulana Fazlur Rehman: भारत की दुनिया में बढ़ती साख और विकास की तेज रफ्तार देखकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है. पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए थे, लेकिन आज पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर खड़ा हुआ है. दूसरी तरफ भारत महाशक्ति बनने की कोशिश कर रहा है.
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान और इमरान खान की पार्टी ने इसी साल फरवरी के महीने में हुए आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. दोनों पार्टियों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया था. हालांकि शहबाज शरीफ ने छह दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. जिसमें जमीयत उलेमा को शामिल नहीं किया गया था.
बता दें कि जेयूआई-एफ पाकिस्तान डेमोक्रेटिव मूवमेंट के नेतृत्व वाली सरकार का प्रमुख हिस्सा था. जो अविश्वास मत के जरिए पीटीआई सरकार को गिराने के बाद सरकार बनाई थी. पीटीआई के समर्थकों ने इमरान खान को जेल होने के विरोध में बीते सप्ताह कराची भर में रैलियां निकालकर न्यायपालिका से से मांग की थी कि भ्रष्ट अधिकारियों पर ध्यान दे.
वहीं पाकिस्तानी संसद में पीटीआई नेता असर कैसर ने संसद के अध्यक्ष अयाज सादिक से पार्टी के विरोध के संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि मैं ये जानना चाहता हूं कि पीटीआई को उसके अधिकार क्यों नहीं दिए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…