PM Modi Japan Visit: भारत और जापान के रिश्तों में एक बार फिर से गर्मजोशी देखने को मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जापान दौरे पर पहुंचे, तो जापान के प्रधानमंत्री इशिबा ने जिस आत्मीयता से उनका स्वागत किया, उसने दुनिया को दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का साफ संकेत दिया. पीएम मोदी के इस यात्रा में बुलेट ट्रेन के सफर से लेकर जापान के पीएम के साथ लंच तक शामिल है.
दौरे की शुरुआत भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम से हुई, जहां दोनों प्रधानमंत्रियों ने मिलकर आर्थिक साझेदारी को और मज़बूत करने की दिशा में चर्चा की. मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी और साझा विजन यह बताने के लिए काफी था कि अब दोनों देश आर्थिक मोर्चे पर नए मुकाम की ओर बढ़ना चाहते हैं.
प्रधानमंत्री इशिबा ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया और फिर दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच विस्तार से बातचीत हुई. इसके बाद पीएम इशिबा ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक खास डिनर भी आयोजित किया, जिसमें दोनों नेताओं ने निजी रिश्तों और आपसी समझ को और मजबूत किया.
दूसरे दिन का नजारा और भी खास रहा. पीएम मोदी और पीएम इशिबा साथ-साथ शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) में टोक्यो से सेंदाई तक का सफर किया. इस सफर के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से खुलकर चर्चा की और जापान की तकनीक की गहराई से जानकारी ली.
इसके बाद पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने सेंडाई में टोक्यो इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री का दौरा किया. कारखाने में उन्हें टीईएल की वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में भूमिका, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और भारत के साथ वर्तमान व भविष्य के सहयोग के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरे से दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर निर्माण, टेस्टिंग और सप्लाई चेन में सहयोग के अवसरों की व्यावहारिक समझ बनी.
पीएम मोदी के दो दिवसीय जापान दौरे में सबसे खास बात यह रही कि जापान के प्रधानमंत्री इशिबा ने अधिकतर समय उनके साथ बिताया. यह किसी सामान्य राजनयिक दौरे से कहीं आगे की बात है. यह दो नेताओं के बीच भरोसे, दोस्ती और भविष्य की साझेदारी का प्रतीक है. भारत और जापान की यह गहरी दोस्ती आने वाले समय में सिर्फ एशिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक सकारात्मक संकेत है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…
22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज करियर में तरक्की और कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज करियर में बदलाव और नई…