PM Modi Japan Visit: भारत और जापान के रिश्तों में एक बार फिर से गर्मजोशी देखने को मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जापान दौरे पर पहुंचे, तो जापान के प्रधानमंत्री इशिबा ने जिस आत्मीयता से उनका स्वागत किया, उसने दुनिया को दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का साफ संकेत दिया. पीएम मोदी के इस यात्रा में बुलेट ट्रेन के सफर से लेकर जापान के पीएम के साथ लंच तक शामिल है.
आर्थिक सहयोग को लेकर साझा मंच पर दोनों नेता
दौरे की शुरुआत भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम से हुई, जहां दोनों प्रधानमंत्रियों ने मिलकर आर्थिक साझेदारी को और मज़बूत करने की दिशा में चर्चा की. मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी और साझा विजन यह बताने के लिए काफी था कि अब दोनों देश आर्थिक मोर्चे पर नए मुकाम की ओर बढ़ना चाहते हैं.
जापान के पीएम ने PM मोदी के सम्मान में दिया लंच
प्रधानमंत्री इशिबा ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया और फिर दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच विस्तार से बातचीत हुई. इसके बाद पीएम इशिबा ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक खास डिनर भी आयोजित किया, जिसमें दोनों नेताओं ने निजी रिश्तों और आपसी समझ को और मजबूत किया.
宮城県・村井知事、JR東日本・深澤会長、東京エレクトロン・河合社長、東北大学・冨永総長をお迎えしての昼食会。@narendramodi pic.twitter.com/XeNbhCgRZU
— 石破茂 (@shigeruishiba) August 30, 2025
बुलेट ट्रेन में साथ किया सफर
दूसरे दिन का नजारा और भी खास रहा. पीएम मोदी और पीएम इशिबा साथ-साथ शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) में टोक्यो से सेंदाई तक का सफर किया. इस सफर के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से खुलकर चर्चा की और जापान की तकनीक की गहराई से जानकारी ली.
モディ首相と仙台へ。昨夜に引き続き、車内からご一緒します。 pic.twitter.com/ggE6DonklN
— 石破茂 (@shigeruishiba) August 30, 2025
सेंडाई में सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा
इसके बाद पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने सेंडाई में टोक्यो इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री का दौरा किया. कारखाने में उन्हें टीईएल की वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में भूमिका, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और भारत के साथ वर्तमान व भविष्य के सहयोग के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरे से दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर निर्माण, टेस्टिंग और सप्लाई चेन में सहयोग के अवसरों की व्यावहारिक समझ बनी.
東京エレクトロン宮城を視察。@narendramodi pic.twitter.com/RMGnej0hnh
— 石破茂 (@shigeruishiba) August 30, 2025
साथ बिताया अधिकतर समय
पीएम मोदी के दो दिवसीय जापान दौरे में सबसे खास बात यह रही कि जापान के प्रधानमंत्री इशिबा ने अधिकतर समय उनके साथ बिताया. यह किसी सामान्य राजनयिक दौरे से कहीं आगे की बात है. यह दो नेताओं के बीच भरोसे, दोस्ती और भविष्य की साझेदारी का प्रतीक है. भारत और जापान की यह गहरी दोस्ती आने वाले समय में सिर्फ एशिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक सकारात्मक संकेत है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




