दिल्ली में आज सुबह का नजारा
राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और घना कोहरा जारी है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा समेत तमात ईलाको में घना कोहरा छाया हुआ है, जिस वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई है. घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की घनी परत छाई रही, जिससे यातायात की गति प्रभावित हुई. शहर में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी. दिन के शुरुआती घंटों में आरके पुरम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, सड़कों पर मौजूद लोगों के साथ-साथ बेघर लोगों ने भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति के बीच सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों में शरण ली.
4 डिग्री से नीचें पहुंचा न्यूनतम तापमान
इस हफ्तें शुक्रवार को, शहर में सीजन का पहला शीत लहर वाला दिन देखा गया, यह भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तब दर्ज किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है. इस बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
आईएमडी ने जारी की चेतावनी
आईएमडी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया, “पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. राजमार्गों पर यात्रियों को बेहद सावधानी से और केवल फॉग लाइट के साथ गाड़ी चलाने की जरूरत है.” इसमें कहा गया है, “विशेषकर एक्सप्रेसवे पर सुबह तक कोहरा कम होने तक यात्राएं रोकनी होंगी. अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरजंग, लखनऊ में बहुत घना कोहरा है और आज 02:30 बजे IST के बाद से दृश्यता 0 मीटर है.” मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है.
गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने रविवार को घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने मोटर चालकों से कम दृश्यता के बीच सावधानी से गाड़ी चलाने का आग्रह किया है. दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया, “मौसम विभाग, दिल्ली ने 14 जनवरी, 2024 को घने से बहुत घने कोहरे और 15 और 16 जनवरी, 2024 को घने कोहरे का अनुमान लगाया है. हम सभी से कोहरे में सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील करते हैं.” घने कोहरे की वजह से कई उड़ानों में देरी हुई. अधिकारियों के मुताबिक, विस्तारा की दिल्ली से पुणे उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…