दुनिया

‘संकट का साथी भारत’ म्यांमार के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी, शांति और विकास के लिए हर संभव मदद को तैयार

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सोमवार को भारत और म्यांमार के बीच उच्चस्तरीय बातचीत हुई, जिसमें दोनों देशों ने अपने रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति जताई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शामिल हुए. बातचीत का फोकस सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

दोनों नेताओं ने माना कि बदलते वैश्विक हालात में पड़ोसी देशों के बीच सहयोग और भी जरूरी हो गया है. इसी सोच के साथ विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी मिलकर काम करने पर सहमति बनी.

शांति और विकास पर भारत का रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर साफ कहा कि भारत म्यांमार में शांति और बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद देने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत अपने अनुभवों के आधार पर म्यांमार के साथ संघीय शासन व्यवस्था और आर्थिक विकास से जुड़े मॉडल साझा कर सकता है.

भारत ने एक बार फिर दोहराया कि वह अपने पड़ोसी देश के साथ भरोसेमंद साझेदार की भूमिका निभाता रहेगा, खासकर मुश्किल समय में.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बातचीत को बेहद व्यापक बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई है. भारत ने खुद को म्यांमार के लिए एक भरोसेमंद पड़ोसी और संकट के समय सबसे पहले मदद करने वाले देश के रूप में दोहराया.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन नीतियों के तहत भारत म्यांमार के साथ अपने रिश्तों को लगातार आगे बढ़ाता रहेगा.

राष्ट्रपति की भारत यात्रा के अहम पड़ाव

यह यात्रा म्यांमार के राष्ट्रपति की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है. उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधियों का बड़ा दल भी आया है. इससे इस दौरे को कूटनीतिक के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना से की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

सोमवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी तय है. इसके अलावा वे एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी ‘द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन’ का भी दौरा करेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘असली पेपर से हूबहू मैच हुए लीक सवाल’, नीट परीक्षा घोटाले में कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा; देश भर में 49 जगह CBI रेड

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

56 seconds ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

4 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

46 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

53 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago