Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India Myanmar Relations

PM Modi Myanmar Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और म्यांमार के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और कई अहम मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की.

भारत और म्यांमार ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ ही व्यापार, निवेश, संपर्क (कनेक्टिविटी), विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत के 5 दिवसीय दौरे पर हैं. आज सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी हाई-लेवल द्विपक्षीय वार्ता होगी. सीमा पार ड्रग्स तस्करी, उग्रवाद और 'फ्री मूवमेंट रिजीम' (FMR) को लेकर कड़े कदम उठाए जाने की संभावना है.

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 2 जून तक के अपने पहले भारत दौरे पर हैं. नई दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जहां दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इससे पहले राष्ट्रपति ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की.

भारत कल यानी 19 नवंबर को म्यांमार के म्यावाडी के एक स्कैम सेंटर से फंसे भारतीयों को रिहा करवाने के बाद IAF के स्पेशल विमान के जरिए अपने 125 नागरिकों को लेकर थाईलैंड से वापस लाया है. इस ऑपरेशन के बाद से देखा जाए तो मार्च से लेकर पिछले 9 महीने में स्कैम सेंटर से रिहा हुए कुल 1,500 भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के जरिए भारत वापस लाया गया है. ये लोग नौकरी के चक्कर में वहां गए और रिक्रूटिंग एजेंट्स के झांसे में फंस गए.

भारतीय सेना ने म्यांमार के मंडले में 200-बेड का फील्ड अस्पताल चालू किया. INS Gharial 440 टन राहत सामग्री के साथ रवाना, जबकि अन्य जहाज और C-130 विमान पहले ही राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं.