दुनिया

India-UK Military Exercise: भारतीय और ब्रिटिश सैनिकों ने किया युद्धाभ्यास, रॉयल गोरखा राइफल्स और बिहार रेजिमेंट भी शामिल

Exercise Ajeya Warrior 2023: दुनिया की ताकतवर सेनाओं में शुमार भारतीय सेना और यूके की सेना के बीच इन दिनों संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास चल रहा है. इस संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास का नाम अजेय वॉरियर-23 है. भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट और यूके के सेकेंड रॉयल गोरखा राइफल्स के बीच चलने वाले इस युद्धाभ्यास की शुरुआत 27 अप्रैल को हुई थी, वहीं यह अभ्यास 11 मई तक जारी रहेगा. सैन्य दृष्टि से यह युद्धाभ्यास बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें.

विदेशी धरती पर स्पेशल ड्रिल्स

ब्रिटिश सेना के सेकेंड रॉयल गोरखा राइफल्स और भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट के बीच चलने वाले इस युद्धाभ्यास के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी इन दिनों यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) की धरती पर है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय सेना की यह टुकड़ी इंडियन एयरफोर्स के C-17 विमान से 26 अप्रैल 2023 को स्वदेशी हथियारों और उपकरणों के साथ यूके के ब्रीज नॉर्टन पहुंची थी. भारतीय सेना के जवान यूके में स्वदेश निर्मित हथियारों के साथ स्पेशल ड्रिल्स कर रहे हैं.

इन अभ्यासों को करेंगी दोनों सेनाएं

मिली जानकारी के अनुसार इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिक बटालियन स्तर पर कमांड पोस्ट अभ्यास (सीपीएक्स ) और कंपनी स्तर पर क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (एफटीएक्स) भी करेंगे. इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारत और यूके के बीच सकारात्मक सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना है. दोनों देश के सैनिक एक-दूसरे की सर्वोत्तम तकनीकों को सीखने की कोशिश करेंगे. वहीं इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच भाईचारा, अंतर-संचालन और मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास करना भी है.

इसे भी पढ़ें: दुनिया में आर्थिक चिंताओं के बीच भारत कर रहा क्रांति, देश के विकास की रफ्तार देखकर अमेरिकी पत्रकार हुए हैरान

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

अजेय वॉरियर-23 युद्धाभ्यास के दौरान, सैनिक विभिन्न सिम्युलेटेड स्थितियों में अपने परिचालन कौशल का परीक्षण करने वाले विभिन्न मिशनों में भी भाग लेंगे. इसके अलावा इस युद्धाभ्यास से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा. भारत-ब्रिटिश सैनिक युद्धाभ्यास के दौरान जहां विभिन्न मिशनों को अंजाम देंगे, वहीं एक दूसरे को युद्ध की तकनीक भी सिखाएंगे. इससे पहले दोनों देशों की सेनाओं ने अक्टूबर 2021 में आखिरी बार संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था. इसमें शामिल होने ब्रिटिश सेना के जवान भारत के उत्तराखंड के चौबटिया पहुंचे थे.

Rohit Rai

Recent Posts

Mau Drugs Raid: मऊ में नारकोटिक्स टीम का छापा, 15 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एमपी और यूपी नारकोटिक्स…

2 minutes ago

Delhi High Court Ruling: ट्रेन हादसे में मुआवजे को लेकर अदालत की दो टूक, रेलवे दावा अधिकरण का आदेश रद्द

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…

11 minutes ago

पुण्यतिथि पर अमित शाह ने महामना मालवीय जी के योगदान को किया याद, कहा- ‘उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा’

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

15 minutes ago

महंगाई की एक और मार! 6 महीने में दूसरी बार महंगा हुआ दूध, अमूल और मदर डेयरी ने 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दाम

त्योहारों के बाद आम जनता को बड़ा झटका देते हुए अमूल और मदर डेयरी ने…

28 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: सांबा बॉर्डर पर मिला संदिग्ध ड्रोन, चप्पे-चप्पे पर सर्च ऑपरेशन जारी

Samba Drone Recovery: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ को…

31 minutes ago

देखते रह जाएंगे नजारा… ! दिल्ली में मुनक नहर पर बन गया ‘सुपर हाईटेक’ छठ घाट, BJP अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सिंगलपुर गांव के पास मुनक नहर किनारे करीब 11 किलोमीटर…

46 minutes ago