खेल

क्रिकेट टूर के बहाने होटल में कॉल गर्ल के साथ… Mohammed Shami पर हसीन जहां के संगीन आरोप, पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Mohammed Shami-Hasin Jahan: आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. शमी की पत्नी हसीन जहां जो उनसे अलग हो चुकी हैं. उन्होंने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दरअसल, हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं, साथ ही कई चौंकाने वाले दावे भी किए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर कॉल गर्ल के साथ संबंध बनाता है. खासकर जब वह विदेश दौरों पर होता है.

हसीन जहां  ने कहा- ‘क्रिकेट टूर के दौरान होटल के कमरों में…’

शमी की वाइफ ने उन पर एक बार फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप दोहराया है. हसीन जहां ने दावा किया है कि शीम के ‘अवैध संबंध’ अभी भी जारी हैं. याचिका में कहा गया है कि “खासकर BCCI दौरों पर शमी सेक्स वर्कर के साथ यौन संबंध” बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘अब तू मुझे सिखाएगा’, गंभीर vs कोहली के बीच हुए बवाल का खुला राज, यहां जानें हर एक बात

क्या है पूरा मामला?

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. हसीन जहां ने शमी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल याचिका दायर की है. दरअसल, मार्च 2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर कई एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और घरेलू शोषण का आरोप लगाकर भारतीय क्रिकेट बिरादरी को हिलाकर रख दिया था.

अपने आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल पर हसीन जहां ने अन्य महिलाओं के साथ शमी की कथित चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए. हालांकि, शमी ने सोशल मीडिया पर आरोपों को खारिज किया और कहा कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है.

आपको बता दें, इस साल की शुरुआत में जनवरी में कोलकाता की एक अदालत ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां को 1.30 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था. 1.30 लाख रुपये में से 50,000 रुपये हसीन जहां के लिए व्यक्तिगत गुजारा भत्ता होगा और शेष 80,000 रुपये उनकी बेटी के रखरखाव का खर्च होगा जो उनके साथ रह रही है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago