मोबाइल या किताब पढ़ते समय होता है सिरदर्द? जानें क्या है हाइपरोपिया
By Shubhra Rai
Lionel Messi
Lionel Messi Suspended: फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने सस्पेंड कर दिया है. एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है. हालांकि ये नहीं पता चला है कि निलंबन की अवधि क्या होगी, लेकिन फ्रांसीसी मीडिया आरएमसी और एल’इक्विप ने बताया कि अर्जेंटीना के स्टार को दो सप्ताह का निलंबन हुआ है. इस दौरान कोई प्रशिक्षण नहीं, कोई मैच नहीं और कोई वेतन नहीं मिलेगा.
ये है वजह…
मेसी अपनी टीम के प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नहीं थे. वह एक पर्यटन राजदूत के रूप में एक व्यावसायिक गतिविधि में भाग लेने के लिए सऊदी अरब गए थे. एल’इक्विप ने बताया कि मेसी ने क्लब से हरी झंडी लिए बिना सऊदी अरब जाने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट टूर के बहाने होटल में कॉल गर्ल के साथ… Mohammed Shami पर हसीन जहां के संगीन आरोप, पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट
दो सप्ताह के निलंबन का मतलब है कि मेस्सी ट्रॉयज के खिलाफ अपनी टीम के मैच और अजाशियो के साथ घरेलू मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. पीएसजी के साथ उनका अनुबंध इस सीजन के अंत में समाप्त हो रहा है, और यह बहुत संभावना है कि उनके पास फ्रेंच कैपिटल टीम के साथ खेलने के लिए केवल तीन और गेम हैं.
–आईएएनएस
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…
भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
त्योहारों के बाद आम जनता को बड़ा झटका देते हुए अमूल और मदर डेयरी ने…
Samba Drone Recovery: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ को…
दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सिंगलपुर गांव के पास मुनक नहर किनारे करीब 11 किलोमीटर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति पर…