दुनिया

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले रणनीतिक व्यापार वार्ता की पहली बैठक आयोजित, निर्यात नियंत्रण नियमों की हुई समीक्षा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका पर जाएंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा से पहले से भारत- अमेरिका ने बीते बुधवार को रणनीतिक व्यापार वार्ता की उद्घाटन बैठक का आयोजन किया. जिसमें भारतीय डेलिगेशन का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया, जबकि अमेरिका की तरफ से प्रतिनिधिमंडल का सह नेतृत्व एलन एस्टवेज और राजनीतिक मामलों के अवर सचिव, राजदूत विक्टोरिया नूलैंड ने किया. दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकियों के लिए लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण और विविधता लाने के उद्देश्य से द्विपक्षीय निर्यात नियंत्रण नियमों की समीक्षा की गई.

उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत और अमेरिकी पहल के तहत सामरिक प्रौद्योगिक और व्यापार के आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए संवाद बेहद जरूरी है. इसे एक महत्वपूर्ण टूल्स की तरह से देखा जाना चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए IUSSTD ने उन तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें दोनों सरकारें दूरसंचार, क्वांटम, एआई, रक्षा, सेमीकंडक्टर्स, अंतरिक्ष, बायोटेक और इसके अलावा अन्य मुद्दे- जैसे महत्वपूर्ण डोमेन में प्रौद्योगिकियों के विकास करे क्षेत्र में व्यापार की सुविधा प्रदान करना शामिल हो सकता है.

यह भी पढ़ें- बॉन में आयोजित जलवायु सम्मेलन में बोला भारत, ग्लोबल स्टॉकटेक के Instructions संदेशों का नहीं करेंगे समर्थन

बैठक के दौरान बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में चल रहे सहयोग की समीक्षा की और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर सहमति व्यक्त की. इसके अलावा कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों के माध्यम से निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं के बारे में जैसे- उद्योग, शिक्षा जगत और इससे जुड़े लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाने पर भी आसपी सहमति बनी, साथ ही दोनों पक्षों ने ये भी माना कि संवाद महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सह-उत्पादन, सह-विकास और औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने में सहायक होगा.

दोनों देश एक नियमित निगरानी समूह स्थापित करने पर सहमत हुए जो द्विपक्षीय उच्च तकनीक व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारी में सहयोग को गहरा करने में प्रगति की समीक्षा करेगा. सह-अध्यक्ष भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए बातचीत जारी रखने पर भी सहमत हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

17 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago