सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
By Shubhra Rai
WTC Final
WTC Final, IND vs AUS DAY 2 HIGHLIGHTS: ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा, जिसने शुरुआती पारी में कुल 469 रन बनाए. स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे. स्मिथ ने 121 रन बनाए और हेड ने 163 रनों का शानदार योगदान दिया. इस बड़े टोटल के जवाब में टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी. मगर भारतीय बल्लेबाजी शुरू होते ही खत्म होने के कगार पर पहुंच गई. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी बुरी तरह फ्लॉप रही. वहीं विराट कोहली और टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर पाए. विकेट का इस तरह पतन देखकर भारतीय फैंस की सांसे थम गई और भारत के सामने फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा. हालांकि, रहाणे और जडेजा ने पारी संभाली और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन है. इस बीच शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने जिस तरह अपना विकेट गंवाया उससे फैंस काफी खफा हैं.
पुजारा-गिल खा गए गच्चा, दोनों के उड़े स्टंप
गिल का आउट होना निराशाजनक था क्योंकि उन्होंने एक बड़ी गलती की जिसके कारण उनका स्टंप उड़ गया. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह खुशी का पल था लेकिन भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला. फैंस को डब्ल्यूटीसी फाइनल में गिल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह पहली पारी में उन पर खरे नहीं उतर सके. इस विकेट का दुख खत्म ही नहीं हुआ था. इस बीच, चेतेश्वर पुजारा को भी इसी तरह के ब्रेन फेड मोमेंट का सामना करना पड़ा. हैरान करने वाली बात ये रही कि टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा भी इसी अंदाज में आउट हुए जिसका शिकार गिल हुए.
ये भी पढ़ें: WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के सामने टॉप ऑर्डर धराशायी, 151 के स्कोर पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
हालांकि गेंदबाज अगल-अगल रहे. पुजारा 25 गेंद पर 14 रन बनाकर कैमनर ग्रीन की गेंद पर बोल्ड हुए. वे भी ग्रीन की गेंद को सही से जज नहीं कर पाए और गेंद को छोड़ दिया और बोल्ड हो गए. वहीं, शुभमन गिल ने स्कॉट बोलैंड की गेंद को छोड़ दिया और उनकी गिल्लियां बिखर गईं. इस गलती के बाद दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक IND: 151-5
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने दूसरे दिन पांच विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 469 रन बनाए हैं. वहीं इसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 100 रनों के अंदर ही भारतीय टीम अपने चार विकेट गंवा बैठी. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भरत और आजिंक्य रहाणे नाबाद लौटे.
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…
गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…