Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Iran US conflict

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी नए हमले का जवाब देने के लिए तैयार है. होर्मुज जलडमरूमध्य और कूटनीतिक बातचीत पर भी दुनिया की नजर.

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की मध्यस्थता में बातचीत हुई, लेकिन प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी.

Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग आइलैंड पर कब्जे की बात कही थी. जिसपर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका खर्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश करता है, तो उसके एक भी सैनिक जिंदा वापस नहीं लौटेगा.

Iran US Conflict: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ हमले किये जा रहे हैं. अमेरिका जहां ईरान के कई ठिकानों पर हमले किये, तो वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए उसके एक मिलियन डॉलर ड्रोन को मार गिराया.

Iran Kuwait Attack: ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमले किये. इस हमले की वजह से कुवैत के कई एयरपोर्ट पर आवाजाही थम गई और विमान संचालन को तत्काल रोकना पड़ा. ईरान के इस हमले में देश के बिजली ग्रिड और पानी प्लांट तबाह हो गए.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं. क्षेत्रीय तनाव बढ़ने से बहरीन में भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है.

Iran US Conflict: ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है. IRGC ने अमेरिका को आगे और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Strait Of Hormuz Closed: ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है. ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने शनिवार को यह घोषणा की. उन्होंने इसके पीछे अमेरिका की नीतियों, लेबनान में इजरायली हमलों और क्षेत्र में जारी तनाव को कारण बताया.

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर सवाल उठ रहे हैं, ट्रंप की रणनीति को ‘पीछे हटने’ के तौर पर देखा जा रहा है. ईरान की शर्तें मानने के आरोपों के बीच अमेरिका में भी ट्रंप की नेतृत्व क्षमता पर बहस तेज हो गई है...

Trump Ceasefire with Iran: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर होने वाले 'विनाशकारी हमले' को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का बड़ा ऐलान किया है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर की मध्यस्थता के बाद ट्रम्प ने यह कदम उठाया है.