दुनिया

अमेरिका में भारतीय छात्र की अपहरण के बाद हत्या, क्लीवलैंड में मिला शव, पिछले साल मई में आया था ओहायो

Indian Student murdered in America: अमेरिका में पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र अमेरिकी शहर क्लीवलैंड में मृत पाया गया. यह घटना इस देश में भारतीय मूल के छात्रों की मौत की हाल में हुई कई घटनाओं के बीच सामने आयी है. यह किसी भारतीय छात्र की मौत का एक सप्ताह के भीतर दूसरा मामला है.

हैदराबाद के नाचाराम का रहने वाला मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में स्नातकोतर की पढ़ाई करने अमेरिका आया था. न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिसके लिए खोज अभियान जारी था. उसका ओहायो के क्लीवलैंड में शव मिला.

वाणिज्य दूतावास ने अरफात के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह छात्र की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है. वाणिज्य दूतावास ने कहा, हम उसका शव भारत ले जाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं.

नशे का गिरोह चलाने वालों ने किया अपहरण

वाणिज्य दूतावास ने पिछले महीने कहा था कि वह भारतीय छात्र का पता लगाने के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.
अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने कहा था कि अरफात ने उनसे आखिरी बार सात मार्च को बात की थी और तब से वह अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं. उन्होंने बताया था कि उसका मोबाइल फोन भी बंद है.

अमेरिका में अरफात के कमरे में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसके पिता को सूचित किया था कि उसने क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है लेकिन 19 मार्च को अरफात के परिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि अरफात का कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने वाले एक गिरोह ने अपहरण कर लिया गया है और उसने उसे छोड़ने के लिए 1200 अमेरिकी डॉलर की मांग की थी.

ये भी पढ़ेंः मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

फोन करने वाले ने दी छात्र की किडनी बेचने की धमकी

उसके पिता ने कहा कि फोन करने वाले ने फिरौती न देने पर अरफात की किडनी बेचने की भी धमकी दी थी. सलीम ने हैदराबाद में पीटीआई से कहा था मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने मुझसे कहा कि मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसने धनराशि की मांग की. फोन करने वाले ने यह नहीं बताया कि उसे पैसे किस तरीके से दिए जाने हैं. उसने सिर्फ राशि का भुगतान करने को कहा. जब मैंने फोन करने वाले से कहा कि वह मेरे बेटे से बात कराए तो उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया. ओहायो में पिछले हफ्ते एक भारतीय छात्र उमा सत्य साई गड्डे की मौत हो गई थी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ेंः तुष्टिकरण के दलदल से कांग्रेस कभी बाहर नहीं निकल सकती”, INDIA Alliance पर पीएम मोदी का तीखा हमला

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago