Youtube ने हटाए डीपफेक वीडियो
Youtube Removed Deepfake Videos: एक तरफ जहां एआई और डीपफेक कई मामलों को लेकर चर्चा में बन गया है तो वहीं इन दिनों इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा रहा है. साथ ही सरकार मिस इंफोर्मेशन से निपटने के लिए खास तैयारी कर रही है. कुछ दिन पहले सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की थी जिसके बाद से सोशल मीडिया ने कई वीडियोज को डिलीट कर दिया है. बीते दिन यानी सोमवार को यूट्यूब की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में गूगल ने जानकारी दी कि पिछले साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म से 22 लाख वीडियो डिलीट किए है. ऐसे में आइए जानते हैं गूगल ने आखिर क्यों लिया ये एक्शन?
दरअसल गूगल ने ये एक्शन इसलिए लिया क्योंकि ये ऐसे वीडियोज थे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे थे. इन वीडियो में भड़काने वाली बातें कही गई थी और ये हिंसा से जुड़े कंटेंट की कैटेगरी में शामिल थे. कंपनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि ऐसे कंटेंट की पहचान करने के लिए वे कई नए टूल्स का यूज कर रहे हैं. इन टूल्स की मदद से सेंसिटिव कैटेगरी वाले कंटेंट का मिनटों में पता लगाया जा सकता है. जल्द ही कंपनी इस स्पेशन टूल से यूजर्स को ये भी बताएगी की कोई कंटेंट एआई जनरेटेड तो नहीं है. साथ ही ऐसे वीडियो पर एक लेबल भी देखने को मिलेगा.
डीपफेक वीडियो को लेकर आईटी मंत्रालय की ओर से मार्च में एक एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें सोशल मीडिया कंपनियों से कहा गया था कि वे ऐसे सभी वीडियो की जानकारी दें जिन्हें AI की मदद से बनाया गया है. साथ ही इन्फॉर्मेशन पैनल के जरिए उन टॉपिक्स की भी जानकारी दें. अगर कोई लोकसभा से जुड़ें वीडियो सर्च करें तो उन्हें सबसे पहले हाउ टू वोट या फिर हाउ टू रजिस्टर टू वोट जैसे वीडियो पहले दिखाई दें.
ये भी पढ़ें:गोल्ड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 71 हजार के पार, चांदी भी पकड़ रही रफ्तार
पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने पिछले साल दिसंबर में ऐसे 9 फर्जी चैनलों की पहचान की थी जो फेक न्यूज़ फैला रहे थे. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार डीपफेक किस तरह चुनाव पर असर डाल सकता है इससे न सिर्फ सरकार बल्कि सोशल मीडिया कंपनियां भी परेशान है.
बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसका रिजल्ट 4 जून को आएगा. ऐसे में कई राजनीतिक दल भी ऐआई की मदद से चुनाव के प्रचार प्रसार की योजनाओं पर काम कर रहे हैं. ऐसे में एआई का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है जिसे कंट्रोल करने के लिए गूगल ने यह एक्शन लिया.
-भारत एक्सप्रेस
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…