Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है.

CEC RajivKumar

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है. केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से तैयार की गई थ्रेट संबंधित रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने CEC राजीव कुमार को सुरक्षा दी है.

सुरक्षा में रहेंगे CRPF के जवान

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गयी खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गयी है.

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव

गृह मंत्रालय ने यह कदम 7 चरणों में होने जा रहे आम चुनाव की तैयारियों के बीच उठाया है. आम चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और 1 जून को अंतिम फेज की वोटिंग होगी.

यह भी पढ़ें- ‘किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेंगे’, पाकिस्तान में हो रही टारगेट किलिंग पर अमेरिका ने भारत को लेकर कही ये बात

सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे. राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने 15 मई, 2022 को 25 वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला था. उन्हें एक सितंबर, 2020 को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital