अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला था.
Amartya Sen News: भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का निधन नहीं हुआ है. कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया में अमर्त्य सेन के निधन की गलत खबर चल निकली थी. हालांकि, अब न्यूज एजेंसी PTI ने उनकी बेटी के हवाले से कहा है कि अमर्त्य सेन जीवित हैं. इसके पहले नोबेल पुरस्कार विजेता क्लाउडिया गोल्डिन के नाम से ट्विटर पर एक अकाउंट (@profCGoldin) पर यह ट्वीट किया गया था कि अमर्त्य सेन नहीं रहे.
ट्विटर पर 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अकाउंट @profCGoldin ने 10 अक्टूबर, मंगलवार शाम 4:44 बजे एक ट्वीट पर लिखा था- मेरे सबसे प्रिय प्रोफेसर अमर्त्य सेन का निधन हो गया. अकाउंट होल्डर का नाम क्लाउडिया गोल्डिन है, जो कि नोबेल पुरस्कार विजेता हैं. हालांकि, उसके कुछ देर बाद ही इसी अकाउंट पर यह ट्वीट भी किया गया कि यह अकाउंट इटालियन पत्रकार टोमासो डेबेनेडेटी द्वारा बनाया गया फर्जी अकाउंट है.
अमर्त्य सेन एक भारतीय अर्थशास्त्री हैं, वो 89 साल के हो चुके हैं. उनका जन्म 3 नवंबर, 1933 को शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल में हुआ. 1999 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. वह नोबेल पुरस्कार विजेताओं में से भी एक हैं.
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…