ICC World Cup 2023

World Cup 2023 PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस ने जड़ा तूफानी शतक, टूटा कुमार संगकारा का रिकॉर्ड

Kusal Mendis Century:  वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मैच पाकिस्तान बनाम श्रीलंका खेला जा रहा है. हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने तूफानी शतक जड़ा है. मेंडिस ने इस मैच में 77 गेंदों में 122 रनों की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तूफानी पारी की बदौलत मेंडिस ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं.

मेंडिस ने 65 गेंदों में जड़ा शतक

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए कुसल मेंडिस ने 65 गेंदों में तूफानी शतकीय पारी खेली. श्रीलंका की ओर से वर्ल्ड कप में यह अबतक का सबसे तेज शतक है. उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है. पहले ये रिकॉर्ड उनके नाम था. कुमार संगकारा के नाम वनडे वर्ल्ड कप में 70 गेंदों में शतक जमाने का रिकॉर्ड था. 77 गेंदों में 122 रनों की तूफानी पारी की बदौलत कुसल मेंडिस अब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गये हैं.

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज

एकदिवसीय वर्ल्ड कप में सबसे  तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम के नाम है. उन्होंने विश्व कप 2023 के चौथे मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 49 गेंदों में शतक जमाया था. इस मैच में श्रीलंका को 102 रनों से करारी हार हुई थी. इसके अलावा केविन ओ ब्रायन ने 2011 में इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 50 गेंद में खेलते हुए शतक जमाया था.

ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में शतक जमाया  था. वहीं 52 गेंद में शतक जमाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम है. उन्होंने साल 20015 में  वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था. इस सूची में पांचवे नंबर पर इयोन मोर्गन का नाम  आता है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 219 में खेलते हुए 57 गेंद में शतक लगाया था और अब कुसल मेंडिस ने 65 गेदों में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: विश्व कप में जो रूट के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, बने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं मेंडिस

बता दें कि श्रीलंकाई बल्लेबाज  कुसल मेंडिस अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वो प्रत्येक मैच में अच्छी पारी खेल रहे हैं. वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. हालांकि, वो टीम को जीत नहीं दिला सके थे.

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 minute ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

44 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

51 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago