दुनिया

ग्लोबल दबाव के बीच भारत की मजबूती, PM Modi ने ट्रंप के टैरिफ पर दिया जवाब

दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ (Tariff) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक तनाव के बावजूद भारत ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे ज्यादा है.

ट्रंप के दावे के बाद बयान

बता दें पीएम मोदी (PM Modi) का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के उस दावे के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने टैरिफ (Tariff) को शून्य करने की पेशकश की थी, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ (Tariff) लगाता है और अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार से बाहर कर देता है.

ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी कहा कि भारत अमेरिका को भारी मात्रा में सामान बेचता है जबकि अमेरिका भारत को बहुत कम सामान बेच पाता है. उन्होंने भारत की रूस से तेल और रक्षा सामान की खरीद पर भी सवाल उठाए.

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका ने अगस्त में भारत पर कुल 50 प्रतीशत टैरिफ (Tariff) लगा दिया था. जिसमें 7 अगस्त को 25 प्रतिशत और 27 अगस्त को रूस से तेल खरीद के चलते अतिरिक्त 25प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण में कहा कि भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं बल्कि एक उत्पादक राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत ने 18 अरब डॉलर के निवेश के साथ 10 बड़ी परियोजनाएं शुरू की हैं.

इसे भी पढ़ें-अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वाले की संख्या 1400 के पार, तालिबान ने दुनिया से की मदद की अपील…भारत ने भेजा मानवीय मदद

अमेरिका के इस रैवये से साफ है कि भारत वैश्विक दबावों के बावजूद अपनी विकास की गति को बनाए हुए है और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

26 seconds ago

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

5 minutes ago

अमृतसर से लंदन तक का डंका! होटल इंडस्ट्री में चमक उठा भारतीय मूल के नवदीप सिंह का नाम, मिला प्रतिष्ठित ‘द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026’

लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…

6 minutes ago

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

42 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

44 minutes ago