देशभर में जारी भारी बारिश और भूस्खलन ने इस साल श्रद्धालुओं की आस्था पर ग्रहण लगा दिया है. जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक, कई बड़े धार्मिक स्थलों की यात्राएं रोकनी पड़ी हैं. लाखों लोग अब इस इंतजार में हैं कि मौसम कब सुधरे और वे दोबारा अपने आराध्य के दर्शन कर सकें. जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कई रास्ते बंद कर दिए हैं. साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए होटलों और धर्मशालाओं को खाली कराने का आदेश भी दिया गया है. 26 अगस्त को आई आपदा में कई लोगों की जान जाने के बाद से ही प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.
हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ जाते हैं. इस बार यात्रा 9 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे एक हफ्ता पहले ही रोकना पड़ा. यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और अब तक 4.14 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. 20 मई को बड़े भूस्खलन की घटना के बाद से ही सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. अब यात्रा के अगले चरण की तैयारी 15 सितंबर से होगी, जब इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे.
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा पर भी असर डाला है. कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे श्रद्धालु रास्तों में फंस गए. प्रशासन यात्रियों से लगातार अपील कर रहा है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर न बढ़ें. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते आस्था का सफर इस साल थम गया है. लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए रुके हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि यात्राएं तभी दोबारा शुरू होंगी जब मौसम पूरी तरह सामान्य होगा.
ये भी पढ़े: सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के महाआर्यमन बने एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…