दुनिया

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ने मचाई भारी तबाही, 44 लोगों की मौत, 300 घायल

इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) सोमवार को भूकंप (Earthquake) के तेज से दहल गई. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई. खबर के मुताबिक, कई सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानुजर में जमीन के करीब 10 किलोमीटर था. भूकंप इतना भीषण था कि इसमें अब तक  मौत हो चुकी है. इसके आलावा करीब 300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. इस प्राकृतिक आपदा के बाद राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं

भूकंप से अफरा-तफरी का माहैल

मौसम और जियोफिजिक्स एजेंसी की मानें तो फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक जकार्ता में जब यह भूकंप आया उस वक्त कई लोग अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे थे. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे कई बिल्डिंग हिलने लगी. चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भूकंप आने की वजह से बिल्डिंग्स में रखा फर्नीचर भी अपनी जगह पर जोर जोर से हिलने लगा. इस खौफनाक मंजर की  22 साल की एक वकील ने आंखों देखी दास्तां बताई कि कैसे लोग इतने ज्यादा पैनिक हो गए थे कि एग्जिट का रास्ता देख रहे थे. लोग जल्दी से जल्दी बिल्डिंग से बाहर निकल जाना चाहते थे.

ये भी पढ़ें: Russia: सखालिन आइलैंड पर गैस विस्फोट, ध्वस्त हुआ अपार्टमेंट का ब्लॉक, 4 बच्चों समेत 9 की मौत

2 दिन पहले भी आया था तेज भूकंप

इससे पहले पश्चिम इंडोनेशिया में शुक्रवार की रात समुद्र के नीचे जोरदार भूकंप आया था, लेकिन इस भुकंप में जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं थी. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी, जबकि उसका केंद्र दक्षिण बेंगकुलू के दक्षिण पश्चिम में 202 किलोमीटर दूर 25 किलोमीटर की गहराई में था.

यूएसजीएस ने बताया कि इसके बाद एक और झटका आया, जिसकी तीव्रता 5.4 दर्ज की गई थी. इंडोनेशिया की मीटियोरोलोजी, क्लाइमेटोलोजी एंड जियोफिजिक्स एजेंसी ने सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. यूएसजीएस ने कहा कि जानमाल के गंभीर नुकसान की बहुत कम आशंका होती है. इससे पहले रविवार देर रात को ग्रीस के समुद्री तटीय क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago