दुनिया

ईरान ने Israel पर 200 मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, नेतन्याहू ने जो बाइडेन से की बात, अमेरिका बोला…

Iran Attack On Israel: इजरायल और ईरान के बीच चल रहा तनाव युद्ध में तब्दील हो गया है. 13 अप्रैल की देर रात ईरान ने इजरायल पर करीब 200 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया. इनमें किलर ड्रोन से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलें शामिल हैं. इजरायल के जेरुशलम के अलावा कई शहरों में धमाके और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

IDF ने एक्टिवेट किया एयर डिफेंस सिस्टम

ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद इजरायली सेना ने भी पूरे देश की किलेबंदी कर दी है. आईडीएफ ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर सेना को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

“ये इजरायल के किए गए अपराध की सजा”

बताया जा रहा है कि ईरान अगले कुछ घंटों या फिर आज इजरायल पर और भी हमले कर सकता है. ईरान ने इजरायल पर किए जा रहे हमलों के बीच कहा है कि ये इजरायल के किए गए अपराध की सजा है. ईरान की सेना ने इसे Operation True Promise नाम दिया है.

इजरायली सेना ने हमलों को किया नाकाम

वहीं इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि ईरान ने इजरायल पर सीधे हमले शुरू किए हैं. ईरान के किलर ड्रोन्स पर आईडीएफ निगाह रख रही है. एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए अधिकतर मिसाइलों को गिरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- ईरान ने भारत आ रहे इजरायली जहाज MCS ARIES पर किया कब्जा, चालक दल में करीब 17 भारतीय

बाइडेन ने नेतन्याहू से की बात

ईरान की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हुई. बाइडेन ने नेतन्याहू को भरोसा दिलाया कि अमेरिका हर खतरे से निपटने के लिए इजरायल के साथ खड़ा है. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने एक आपात बैठक भी आज बुलाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago