आस्था

राम नवमी इन राशियों के लिए वरदान! बृहस्पति देव की चाल बदलते ही शुरू होंगे अच्छे दिन

Brihaspati Nakshatra Parivartan Rashifal: सनातन धर्म में राम नवमी को एक मुख्य त्योहार माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने सातवां अवतार (रामावतार) लिया. चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को प्रभु श्रीराम ने अयोध्या में राजा दशरथ के पहले पुत्र के पुत्र के रूप में जन्म लिया. मध्याह्न (दोपहर) के समय भगवान श्री राम का अवतार हुआ था इसलिए इस दिन मध्याह्न काल में पूजा का खास महत्व है. राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम और मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है. ज्योतिष के नजरिए से इस साल की राम नवमी कुछ राशियों के लिए बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव भरणी से कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ऐसे में राम नवमी के दिन बृहस्पति का यह नक्षत्र किन राशियों के लिए खास रहने वाला है? जानिए.

मेष राशि

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए लकी है. गुरु ग्रह की चाल बदलने से आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. जिसके मन-मस्तिष्क में सकारात्मक विचार आएंगे. गुरु नक्षत्र परिवर्तन के दौरान ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. शादीशुीदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. जॉब-बिजनेस में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राम नवमी से सिंह राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन के भाग्य का साथ मिलेगा. इस दौरान अमूमन हर सपना साकार होगा. नौकरी तलाश करने वालों को अच्छा पैकेज का ऑफर मिलेगा. इसके अलावा इस दौरान प्रोफेशनल लाइफ में भी सफलता मिलेगी.

तुला राशि

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन शुभ और फायदेमंद साबित होगा. इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी. धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. इसके अलावा घर में शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. नौकरी-व्यापार से जुड़े कार्यों में आ रही तमाम बाधाएं दूर होंगी. घर, जमीन या वाहन की खरीदारी का योग बनेगा. शादीशुदा जिंदगी में आपसी प्यार और विश्वास मजबूत होगा.

वृश्चिक राशि

बृहस्पति देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. बिजनेस में धन-लाभ के कई अवसर मिलेंगे. वृश्चिक राशि से जुड़े लोग करियर में जबरदस्त उपलब्धि हासिल करेंगे. जो धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ था, वह वापस मिलेगा. संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

41 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago