दुनिया

ईरान-इजरायल तनाव: भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, साझा किए इमरजेंसी नंबर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास ने सुरक्षा और यात्रा संबंधी सलाह जारी की है, जिसमें सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी किए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया गया है. भारतीय दूतावास की ओर से यह एडवाइजरी ईरान की ओर से हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मिसाइल हमले में मार गिराने के बाद इजरायल पर हमला करने की धमकी दिए जाने के कुछ ही घंटों के बाद जारी की गई थी.

गौरतलब है कि मंगलवार को ईरान की ओर से इजरायल पर सौ से ज्यादा रॉकेट दागे गए थे, जिसकी पुष्टि ईरान के सरकारी मीडिया ने की थी. इस बीच इजरायली सेना ने अपने नागरिकों को सुरक्षा के लिए बंकरों में भेज दिया है. गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच सालों से चल रहा विवाद तब और बढ़ गया, जब तेल अवीव ने हिजबुल्लाह पर हमला कर दिया, जो ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन है और हमास को समर्थन करता है. ईरान ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद बदला लेने की कसम खाई थी और इजरायल को मिसाइल हमला करने की चेतावनी दी थी.

भारतीय दूतावास ने जारी किए नंबर

भारतीय दूतावास ने इजरायल में रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन फोन नंबर भी जारी किए हैं, जो चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे, +972-547520711 और +972-543278392, और ईमेल पता, cons1.telaviv@mea.gov.in, ताकि भारतीय नागरिक किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर सकें. अपने बयान में, दूतावास ने कहा कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है. दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से तुरंत अपना पंजीकरण कराने का भी आग्रह किया, अगर उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो इसने संदेश के साथ एक पंजीकरण फॉर्म भी साझा किया है.

इस बीच इजरायली सेना ने लेबनान-इजरायल सीमा पर हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने लोकल अभियान को और बढ़ा दिया है. इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि ईरान से आने वाली मिसाइलों को इजराइल की ओर नष्ट किया गया है. प्रमुख समाचार पत्रों के सोर्स के मुताबिक, तेल अवीव में हवाई हमले के सायरन सुने गए हैं, साथ ही यरुशलम में भी अलर्ट सायरन सक्रिय हो गए हैं. बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और इस बढ़ते जोखिम के दौरान सावधानी बरतने और स्थानीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह करते हुए स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है.


ये भी पढ़ें- इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- ‘ईरान को चुकानी होगी इसकी कीमत’


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

8 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago