दुनिया

अब इजरायल का खेल खत्म, ईरान की तरफ से लड़ने आ गए हूती और हिजबुल्ला, अमेरिकी मरीन भी पहुंचे

Iran Israel War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है. 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अबतक 4500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. वहीं 32 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. अब अमेरिका ईरान पर अंतिम वार करने के लिए ईरान की जमीन पर सेना उतारने जा रहा है. इसके लिए करीब 3500 सैनिक मध्य पूर्व इलाके में पहुंच गए हैं.

उधर इरान को घिरता देख यमन के हूती विद्रोही उसकी मदद के लिए आगे आ चुके हैं. इस सशस्त्र शिया उग्रवादी समूह ने ईरान के पक्ष में इजरायल पर हमला बोल दिया है. यह हूती विद्रोहियों का इजरायल पर दूसरा सबसे बड़ा हमला था.

क्रूज मिसाइलों से इजरायली ठिकानों पर हमला

शनिवार को हूती समूहों ने बताया कि उन्होंने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि इजरायल जबतक ईरान पर अपनी कार्रवाई नहीं बंद करता तबतक वो लगातार हमला करेंगे. अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि दक्षिणी इजरायल में मौजूद उसके अहम ठिकानों को क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया.

ईरान और इजरायल के बीच जंग बढ़ने का खतरा

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के इजरायल पर इन हमलों की वजह से ईरान और इजरायल के बीच जंग बढ़ने का खतरा बढ़ गया है.

उधर ईरान पर अमेरिका ने अपना अंतिम दांव खेलने की कवायद शुरू कर दी है. वाशिंगटन ने एक महीने से चल रहे इस युद्ध में हजारों सैनिकों को मध्यपूर्व में उतार दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य पूर्व में जमीनी हमले के लिए अमेरिका ने 3500 सैनिकों को भेजा है.

ईरान में जमीनी हमले की तैयारी में पेंटागन

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक पेंटागन ईरान में जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर जमीनी हमले को मंजूरी देंगे या नहीं, यह कहा नहीं जा सकता.

ये भी पढ़ें- Iran US War Impact: ईरान जंग की भारतीय शेयर बाजार पर बड़ी चोट, सिर्फ 4 दिन में निवेशकों ने 1.75 लाख करोड़ गंवाए, रिलायंस सबसे ज्यादा प्रभावित

ईरान की धरती पर उतरकर अमेरिकी सेना की कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अलग बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका जमीनी सैनिकों के बिना भी ईरान में अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago