दुनिया

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ओमान के पास ऑयल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर थे सवार

Iran Israel War News: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टकराव अब खुली जंग में बदल चुका है. युद्ध के बीच मिडिल ईस्ट के समुद्री रास्तों पर खतरा और बढ़ गया है. ओमान के मसंदम तट के पास पलाऊ झंडे वाले ऑयल टैंकर ‘स्काई लाइट’ पर हमला हुआ. जहाज खसब पोर्ट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर था और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट के पास होने से घटना को गंभीर माना जा रहा है. जहाज पर कुल 20 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे. हमले में चार लोग घायल हुए, लेकिन ओमानी नौसेना और सेना ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया.

कैसे और कब हुआ हमला?

हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान ने इजरायल के हमलों का जवाब ‘फतह-ए-खैबर’ ऑपरेशन के तहत शुरू किया है. ईरान ने इजरायल पर 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं और बहरीन-कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी निशाना बनाया है. इस बीच समुद्री रास्तों पर तस्करी और हमलों का खतरा बढ़ गया है. ओमान हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने में अहम भूमिका निभा चुका है, इसलिए इस घटना को भी क्षेत्रीय तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

घायलों की हालत और जांच

चार घायल क्रू मेंबरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. ओमानी अधिकारियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला ईरान के पलटवार का हिस्सा हो सकता है या फिर समुद्री लूटपाट से जुड़ा हो सकता है.

ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर हमला

ओमान के मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर के मुताबिक, हमला ओमान तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर हुआ. जहाज का नाम ‘स्काईलाइट’ बताया गया है, जिस पर 20 लोगों का क्रू सवार था. हमले में चार लोग घायल हुए, जबकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया.

यह भी पढ़ें: खामेनेई की हत्या के पीछे किसकी बड़ी साजिश? सऊदी कनेक्शन पर वाशिंगटन पोस्ट का सनसनीखेज दावा

राहत की बात यह रही कि ओमानी नौसेना और सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पूरे क्रू को बचाया. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया है. ओमान हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने में अहम भूमिका निभा चुका है, इसलिए इस घटना को भी क्षेत्रीय तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago