देश

AI, क्वांटम से लेकर सेमीकंडक्टर्स तक…भारत-कनाडा के बीच क्या-क्या समझौते हुए?

India Canada trade deal: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए. सोमवार को हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी पहली बैठक में ही संबंधों में नई ऊर्जा, परस्पर विश्वास और सकारात्मकता आई है. भारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं और मानवता की भलाई दोनों का साझा विजन है. इसका लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है.

भारत-कनाडा के बीच क्या समझौते हुए?

दोनों देशों ने भविष्य की तकनीकों पर मिलकर काम करने का फैसला किया है. पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और कनाडा क्वांटम कंप्यूटिंग, सुपरकंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और विस्तार देंगे. अंतरिक्ष के क्षेत्र में दोनों देशों के स्टार्टअप्स और निजी उद्योगों को एक-दूसरे से जोड़ने की योजना है. बता दें कि यह समझौता भारत की सेमीकंडक्टर मिशन और क्वांटम मिशन को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा. कनाडा की क्वांटम और AI में विशेषज्ञता से भारत को बड़ा फायदा मिलेगा.

क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर MoU

आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) पर समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया गया. कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने CEPA (Comprehensive Economic Partnership Agreement) के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस और जॉइंट पल्स प्रोटीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट के डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज किए. यह MoU सप्लाई चेन की मजबूती और स्थिरता बढ़ाएगा. कनाडा के पास लिथियम, कोबाल्ट, निकल जैसे क्रिटिकल मिनरल्स के बड़े भंडार हैं, जो भारत की EV बैटरी और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें: खामेनेई की हत्या के पीछे किसकी बड़ी साजिश? सऊदी कनेक्शन पर वाशिंगटन पोस्ट का सनसनीखेज दावा

ऊर्जा और भविष्य की रणनीतियां

ऊर्जा के क्षेत्र में साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने पर जोर दिया गया. सहयोग के मुख्य क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन्स, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी स्टोरेज शामिल होंगे. इसी वर्ष ‘भारत-कनाडा रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज समिट’ का आयोजन होगा. पीएम मोदी ने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस (ISA) और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया. कनाडा के पेंशन फंड्स ने भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

भारत-कनाडा रिश्तों में नई ऊर्जा

पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक सहयोग का पूरा पॉटेंशियल अनलॉक करना हमारी प्राथमिकता है. दोनों देशों के बीच निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों में नई ऊर्जा और परस्पर विश्वास लाया है. दोनों देशों के बीच अब तकनीक, ऊर्जा, खनिज और व्यापार में मजबूत साझेदारी बनेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

11 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

46 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago