दुनिया

ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दिया दोटूक जवाब, अंतिम समझौते से पहले परमाणु ठिकानों तक नहीं मिलेगी पहुंच

Iran US Nuclear Deal: ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों को लेकर रुख स्‍पष्‍ट करते हुए बताया क‍ि अंतिम समझौते और दूसरे पक्ष के ठोस कदमों के बाद ही परमाणु केंद्रों तक पहुंच तय की जाएगी.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताब‍िक, ईरान के उप विदेश मंत्री (कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रभारी) काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका और इजरायल के हमलों का निशाना बने ईरान के परमाणु ठिकानों और उनसे जुड़ी परमाणु सामग्री तक पहुंच की अनुमति केवल किसी अंतिम समझौते के तहत और दूसरे पक्ष की तरफ से ठोस कदम उठाए जाने के बाद ही दी जाएगी.

IAEA के प्रमुख से नहीं हुई कोई बैठक

आईआरएनए के मुताब‍िक, बुधवार को अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में गरीबाबादी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी से स्विट्जरलैंड में कोई बैठक नहीं हुई.

उन्होंने कहा,

जिन ठिकानों पर हमला हुआ है या वहां मौजूद परमाणु सामग्री तक पहुंच देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है.

अंतिम समझौते के ढांचे में लिया जाएगा फैसला

आईआरएनए के की र‍िपोर्ट के अनुसार, गरीबाबादी ने कहा कि ऐसे मामलों पर फैसला सिर्फ एक अंतिम समझौते के ढांचे में ही लिया जाएगा और इसके लिए दूसरे पक्ष को कुछ व्यावहारिक कदम उठाने होंगे. इनमें प्रतिबंधों को पूरी तरह खत्म करना और उससे जुड़े वादों को पूरा करना शामिल है.

उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए माहौल बनाकर राजनीतिक नतीजे हासिल करने की कोशिशें सही नहीं हैं. उन्होंने कहा क‍ि मीडिया में शोर मचाकर ‘माहौल बनाओ और फिर हालात को अपने हिसाब से तय करो’ वाली नीति आगे नहीं बढ़ाई जा सकती.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में गूंजेगा ‘War Free World’: आचार्य लोकेश मुनि के ‘वी सपोर्ट पीस’ कैंपेन के लिए एक साथ आए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से और आईएईए प्रमुख राफेल ग्रॉसी के बयानों के आधार पर कहा गया था कि ईरान के परमाणु ठिकानों का दौरा करने की अनुमति देने पर सहमति बन गई है.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

43 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

57 minutes ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

2 hours ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago