देश

करोड़ों का फ्लैट, 18 बैंक खाते और फॉर्म हाउस; पटना के इस सरकारी बाबू की काली कमाई देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

Bihar Government Engineer EOU Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के हाथ एक बहुत बड़ी ‘मछली’ लगी है. पटना के भवन निर्माण विभाग (अंचल-1) में तैनात सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर बुधवार को ईओयू की टीमों ने एक साथ धावा बोल दिया. पटना, भागलपुर, दिल्ली और नोएडा में चल रही इस छापेमारी में इंजीनियर साहब की जो अकूत काली कमाई सामने आई है, उसे देखकर खुद अधिकारी भी दंग हैं. नौकरी के दौरान उन्होंने दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक जमीनों और फ्लैटों का अंबार खड़ा कर दिया है.

पटना में 3 करोड़ का फ्लैट, जूलरी और कैश की बरसात

ईओयू की टीम जब पटना के पॉश इलाके कृष्णापुरी स्थित यमुना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 305/B में दाखिल हुई, तो वहां का नजारा किसी रसूखदार बिजनेसमैन जैसा था. इस 3BHK फ्लैट की कीमत ही करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जहां इंजीनियर साहब 1990 से रह रहे हैं. तलाशी के दौरान घर से 5.15 लाख रुपये कैश, 39 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 18 अलग-अलग बैंकों के खाते, 90 लाख रुपये का पीपीएफ (PPF) और एलआईसी व मैक्स लाइफ की कई महंगी पॉलिसियां बरामद हुई हैं, जिनका सालाना प्रीमियम ही लाखों में है.

पत्नी और बच्चों के नाम 13 प्रॉपर्टी

कागजातों को खंगालने पर पता चला कि इंजीनियर पवन कुमार ने अपनी पत्नी आवेदिका सिंह और दोनों बेटों के नाम पर प्रॉपर्टी का पूरा साम्राज्य खड़ा कर रखा है. दिल्ली-एनसीआर के नोएडा सेक्टर-75 (गैक्सबिल सोसाइटी) और ग्रेटर नोएडा (अरिहंत आर्डन सोसाइटी) में उनके आलीशान फ्लैट और फॉर्म हाउस हैं. इसके अलावा दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में भी एक फ्लैट मिला है.

अधिकारियों के मुताबिक, साल 2021 से 2023 के बीच उन्होंने अपने परिवार के नाम पर करीब 135 डिसमिल कमर्शियल जमीन खरीदी. पटना के आशियाना नगर में भी उनका एक दो मंजिला मकान है. कुल मिलाकर अब तक 13 प्लॉट और मकानों के पुख्ता दस्तावेज मिल चुके हैं. फिलहाल इंजीनियर के ठिकानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है और कई अन्य बेनामी संपत्तियों के खुलासे की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: मोहन यादव ने सलाहकार को 1 रुपये में दे दी 500 करोड़ की जमीन, जीतू पटवारी के आरोपों के बाद बैकफुट पर सरकार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

12 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

19 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

28 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

29 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

44 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago